छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनव्यापारसिवनीहेल्थ

सावन गीतों के साथ अग्रवाल समाज की महिलाओं ने मनाया हरियाली तीज उत्सव

अग्रोहा सेलीब्रेशन में हुआ आयोजन

सावन गीतों के साथ अग्रवाल समाज की महिलाओं ने मनाया हरियाली तीज उत्सव - Seoni News

सिवनी यशो:- अग्रसेन महिला एकता मंच के तत्वावधान में अग्रवाल समाज की महिलाओं ने 19 अगस्त शनिवार को हरियाली तीज जबलपुर रोड स्थित अग्रोहा सेलीब्रेशन में मनाया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी नवविवाहित बहू बेटियों ने तीज उत्सव में हिस्सा लिया। नवविवाहिताओं व विभिन्न डांस ग्रुप द्वारा आकर्षक नृत्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। अग्रवाल समाज की सभी महिलाओं व बच्चों ने तीज कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समारोह का शुभारंभ अग्रवाल महासभा के पदाधिकारियों व महिला एकता मंच की महिलाओं ने लड्डू गोपाल श्रीकृष्ण कन्हैया के पूजन आरती के साथ किया। मंच में पहुंची नवविवाहित बहू-बेटियों ने फनी इंट्रोडक्शन के जरिए अपना, पति व ससुराल का परिचय दिया। सभी बहू-बेटियों को अग्रसेन महिला एकता मंच द्वारा उपहार दिया गया। इस दौरान नवविवाहित बहू-बेटियों के लिए विभिन्न मनोरंजक व ज्ञानवर्धन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। रोचक सवालों का जवाब देने वाली महिलाओं, बच्चों को पुरस्कृत किया गया। नृत्य प्रतियोगिता में नवविवाहित बहू-बेटियों के अलावा महिला डांस ग्रुप ने एक से बढ़कर एक डांस की प्रस्तुति दी।

सावन गीतों के साथ अग्रवाल समाज की महिलाओं ने मनाया हरियाली तीज उत्सव - Seoni News

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button