सऊदी अरब में 15 अगस्त के दिन काबा शरीफ के सामने राष्ट्रीय ध्वज लेकर की अमन की दुआ
छपारा यशो:- भारत की आजादी का जश्न आम आदमी में इतनी खुशी और हर्ष उल्लास रहता है इसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते अपने वतन को चाहने वाले विदेश में रहकर भी आजादी का दिन याद करके खुशियां मनाते हैं। प्रतिवर्ष देश में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को हम आजादी के पर्व को मनाते हैं किंतु जो भारत देश का निवासी विदेश में है वह भी इस दिन को बड़े हर्ष और उल्लास के साथ याद करके मनाते हैं, इसका एक सटीक उदाहरण हमें भारत के बाहर भी देखने को मिला जब छपारा निवासी एम.एस.शाइस्ता कादरी जो उस वक्त सऊदी अरबिया में थी शाइस्ता कादरी एम डी टेक्नोलॉजिस्ट है और नगर में एक पैथोलॉजी संचालक है। और वह उस दौरान उमरा करने के लिए मक्का मदीना में थी 15 अगस्त के दिन काबा शरीफ के सामने उन्होंने भारत की आजादी का दिन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत की स्वतंत्रता की खुशी जाहिर की साथ ही मोहब्बत का परचम लहराया, उन्होंने भारत के अमन भाईचारे के लिए दुआ की उन्होंने इस आशय का एक वीडियो भी सऊदी अरबिया से भेजा था वतन की मोहब्बत का यह परिदृश्य वास्तव में काबिले तारीफ है।



