छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

आष्टा मंदिर का जीर्णोद्धार करने भूमिपूजन किया डॉ. बिसेन ने

 

आष्टा मंदिर का जीर्णोद्धार करने भूमिपूजन किया डॉ. बिसेन ने - Seoni News
सिवनी। ग्राम आष्टा में माता महाकाली के मंदिर का पुरातत्व विभाग द्वारा कराये जाने वाले जीर्णोद्धार कार्य का बालाघाट सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन के द्वारा किया गया। पुरातात्विक धरोहर को संरक्षित करने के लिए दी गई राशि के लिए डॉ. बिसेन ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी गंगापुरम का आभार व्यक्त किया है।
बताया गया है कि केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय ने पुरातात्विक धरोहर के रूप में आष्टा के मंदिर का जीर्णोद्धार करने के लिए 49 लाख 72 हजार 439 रू. की राशि स्वीकृत की है। इस राशि से प्रथम चरण में दो मंदिरो का संरक्षण कार्य किया जायेगा जिसमें प्रतिमाओं का अभिलेखीकरण, सफाई और मंदिरो का संरक्षण होगा।
इस कार्य का शुभारंभ करने के लिए पूजन सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन ने किया है। कार्यक्रम में श्रीमती मीना बिसेन, डॉ. श्याम कुमरे, नरेश वरकड़े, गौरव बिसेन, विवेक बिसेन, राम पटले, विजय राहंगडाले सहित पुरातत्व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button