सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर बीजेपी खास तैयारियों में जुट गई है । 17 सितंबर को पीएम के 73वें जन्मदिन पर बीजेपी पूरे जिले में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिला श्री आलोक दुबे के मार्गदर्शन में सेवा पखवाड़ा के रूप में मनायेगी । सिवनी जिला भाजपा सेवा पखवाड़ा के तहत अनेक कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है. 16 दिन का यह कार्यक्रम 17 सितंबर को शुरू होगा और 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के दिन खत्म होगा ।
सिवनी जिला भाजपा के सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी द्वारा प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को 16 दिनों तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने के लिये भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आनोक दुबे ने जिला एवं विधानसभा स्तर पर टोलियों का गठन किया है जो संपूर्ण कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संचालित करेंगेी । सेवा पखवाड़ा के लिये जिला स्तर पर बनी टोली में भाजपा जिला उपाध्यक्ष लालमणी लालू राय जिला संयोजक का दायित्व दिया गया है ।
सेवा पखवाड़ा के जिला संयोजक लालमणी लालू राय की जिला टोली में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक नगपुरे, भाजपा जिला मंत्री डांं.अभिजीत चौहान, जिला मंत्री पीयुष दुबे,अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अशीष माना ठाकुर, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला उईके, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला संयोजक नरेश राजपूत, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डाँ. श्याम सिंह कुमरे को शामिल किया गया है ।
पूरे कार्यक्रमों के जिला संयोजक लालू राय ने बताया कि इसी प्रकार से विधानसभा स्तर पर टोलियों का गठन किया गया है । श्री राय के अनुसार बीजेपी पीएम के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन तक सेवा पखवाड़ा के रूप में यह कार्यक्रम चलाएगी । सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर कार्यक्रम आयोजित होंगे । इसके पश्चात पखवाड़े के दोरान रक्तदान शिविर, आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्यक्रम, स्वास्थ शिविरों का आयोजन, 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर मनायी जायेगी 26 सितंबर से 01 अक्टूबर तक बूथ सशक्तिकरण के कार्यक्रम आयोजित होंगे । इसी दौरान बस्ती संपर्क एवं 02 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान और जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित होंगे । श्रीराय ने बताया कि इन सभी कार्यक्रमों में सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधिगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे ।



