कान्हीवाड़ा यशो: 17 सितंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन कान्हीवाड़ा में उत्साह के साथ मनाया गया इस अवसर पर केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के कार्यकर्तओं,भारतीय जनता युवामोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों के साथ वृक्षरोपण कर एवं चाय वितरण कर मनाया। यहां उपस्थित जनों ने उत्साहपूर्वक प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन मनाया और उनके दीर्घायु जीवन के लिए कामना किया। इसी प्रकार ग्राम सहजपुरी में ग्रामीण जनों के साथ प्राचीन भगवान श्री राम जी के मंदिर में जाकर पूजन किया। पूजन के पश्चात भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पलारी मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार ठाकुर के निवास पर ग्रामीणों एंव पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। ग्राम सहजपुरी में बरिष्ठ कार्यकर्ता राधेलाल ठाकुर से उनके निवास पहुँचकर उनसे भेंट की तथा राजनैतिक हलचल पर चर्चा की इसी प्रकार आमाकोला में पार्टी के बरिष्ठ कार्यकर्ता बलबंत अमरोदिया के निवास में पहुँचकर उपस्थित कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर पार्टी के कार्यक्रमों पर और चुनावी योजनाओं पर चर्चा की यहाँ ग्रामीण जनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुन तत्काल पूर्ण करने का आश्वासन दिया । उन्होंने कहा कि सेवा ही हमारा संकल्प हैं जनता की सेवा भाजपा की वैचारिक पृष्टभूमि है । ग्राम जामुनटोला में ग्रामीण जनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुन तत्काल दूरभाष के माध्यम से संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर निराकरण करने को निर्देश दिये ा आपका सेवक हूं। केवलारी विधायक ने ग्रामों में अपने जन संपर्क के दौरान कहा कि मै आपका सेवक हूँ आपकी समस्याओं का निराकरण करना मेरा धर्म है आप सभी ने जो सम्मान दिया है उसके लिये जीवन भर आपका ऋणी रहूंगा । उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यो को देश के लिये बेहद महत्वपूर्ण बताया





