सिवनी यशो:- आगामी 25 सितंबर को भोपाल में होने वाली प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की विशाल रैली न सिर्फ अभूतपूर्व और विराट होगी बल्कि यह ऐतिहासिक भी होगी। इस इस कार्यकर्ता महाकुंभ में हमें अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इन ऐतिहासिक पलों का साक्षी बनना है। यह रैली प्रदेश में होने वाले आगामी चुनावों का शंखनाद होगी। इस रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा इस आशय की बात पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष एवं नगर दक्षिण मंडल प्रभारी प्रेम तिवारी द्वारा कही गई।
श्री तिवारी ने कहा कि, भाजपा ने देश के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता को सदैव प्रमाणित किया है। हमारे लिए राष्ट्र का गौरव, राष्ट्र का सर्वागीण विकास और जन-जन की सेवा एक मिशन है जिसे पूरा करने के लिए हमारी केंद्र और प्रदेश की सरकार ने सर्वस्व समर्पण की भावना से कार्य किया है। देश की आधी आबादी मातृशक्ति को सम्मान और उसका अधिकार मिले के लिए जहां महिला आरक्षण बिल पारित हुआ है वहीं मातृशक्ति को अपनी घर गृहस्थी चलाने में ज्यादा बोझा ना उठाना पड़े इसके लिए लाडली बहना से लेकर उज्ज्वला योजना जैसे कदम भी हमारी सरकार ने उठाए हैं। यह सभी कार्य वास्तव में मातृशक्ति का वदंन और अभिनंदन है ।
श्री तिवारी ने कहा कि, प्रधानमंत्री श्री मोदी ने महिला आरक्षण बिल को लोकसभा और राज्यसभा में सर्वसम्मति से पास कराकर एक नया इतिहास निर्मित किया है। यह देश के लिए गौरव का पल है। यह महिलाओं के लिए हर्ष के पल हैं। यह देश को नई दिशा देने वाला क्षण है। यह मातृशक्ति को उसका हक और सम्मान दिलाने का निर्णय है। भोपाल के जंबूरी मैदान में होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होकर हम प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन भी लेंगे और उनका अभिनंदन भी करेंगे।
श्री तिवारी ने कहा कि महिला आरक्षण से लेकर चंद्रयान तक, राम मंदिर निर्माण से लेकर धारा 370 हटाने तक, नागरिकता कानून से लेकर तीन तलाक की कुप्रथा समाप्त करने तक, ये ऐसे निर्णय है जिनके पूरा होने की प्रतीक्षा समूचा भारत वर्ष आजादी के बाद से ही कर रहा था। और इन महान निर्णय को लेने और उन्हें अंजाम तक पहुंचाने का कार्य हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया है। यह विकासशील भारत से विकसित भारत की ओर बढऩे वाले स्वर्णिम काल का शुभारंभ है।
इस बैठक में नगर दक्षिण मंडल अध्यक्ष श्री अभिषेक दुबे ने अपनी बात रखते हुए कहा कि हमारी केंद्र और प्रदेश सरकार ने जन-जन के कल्याण हेतु अभूतपूर्व और अभिनव कदम उठाए हैं। आज देश ही नहीं प्रदेश भी विकास विकसित देश और प्रदेश की ओर कदम बढ़ा रहा है हमारे पास जनता के बीच जाने के लिए अनेकों अनेक उपलब्धियां हैं। 25 सितंबर को जब हमारे पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती है तब उनके सपनों को साकार करने वाले ये सभी कार्य उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में अर्पित करने का सुअवसर भी होंगे। इस महारेली को विराट स्वरूप देने का अवसर और दायित्व हमारा है। प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ता अधिक से अधिक इसमे शामिल हों यह सुनिश्चित करना है।
भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि ,बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मंडल प्रभारी श्री प्रेम तिवारी , जिला मंत्री श्री संजीव मिश्रा, मंडल प्रभारी डा. अभिजीत चौहान , दक्षिण मंडल अध्यक्ष अभिषेक दुबे,राजू यादव, गोलू पंडित, शैलेन्द्र नामदेव, ऋषभ चौरसिया, दिलीप दुदानी, दीपक बघेल, राजा पराते, राकेश विश्वकर्मा, ओम प्रकाश गोलू शर्मा, दिनेश कश्यप, खुशहाल माना ठाकुर , राजेंद्र यादव, धर्मराज साहू, शुभम् श्रीवास, अनिल कश्यप, संदीप माना ठाकुर, पंकज यादव, सखाराम कश्यप, दिलीप पनवेल अशोक बरमैया, गजेंद्र आवले, कैलाश यादव, राजकुमार सेन, राजकुमार साहू, पवन बरमाइया, सन्तोष नामदेव, प्रवीण सोनी, रवि सैयाम, ऋतिक तिवारी, अंश सोनी, निशा नाग, नीलिमा जंघेला, फैयाज छोटू पार्षद, मंज़ूर खान, अरविन्द सेन सहित समस्त नगर मंडल के पदाधिकारी, वार्ड अध्यक्ष तथा मोर्चा अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
कार्यकत्र्ता महाकुंभ पहुँचकर ऐतिहासिक पलों के साक्षी बने – प्रेम तिवारी
Previous Articleसमस्त जिम्मेदार पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भोपाल महाकुंभ में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकत्र्ताओं के साथ पहुँचे – आलोक दुबे
Next Article सार्वजनिक स्थानों में हो रही जमकर शराबखोरी