WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशव्यापारसिवनीहेल्थ

सार्वजनिक स्थानों में हो रही जमकर शराबखोरी

सिवनी यशो:- जिले में आबकारी विभाग की प्रभावी कार्यवाही होने के समाचार लगातार सार्वजनिक किये जा रहे है परंतु प्रदेश सरकार द्वारा बढती शराबखोरी पर नियंत्रण के नाम पर शराब दुकानों से अहाते बंद कर दिये । अहाते बंद करने में सरकार की मंशा बहुत ही अच्छी रही होगी परंतु इस अच्छी मानसिकता को कानून पालन कराने वाले पुलिस महकमा और आबकारी विभाग ने जिस तरह से विकृत किया है वह आम जनता की परेशानी का कारण बन रहा है । नगरीय क्षेत्रों एवं ग्रामीण क्षेत्र में खुले क्षेत्रों में शराबियों के अड्डे विकसित हो गये है । नगरीय क्षेत्रों की आंतरिक सड़के और ऐसे बायपास जो जहाँ शाम के बाद यातायात का दबाव कम हो जाता है वहाँ शराबियों की जमघट लग जाती है ।
इन मार्गो से आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी तो होती ही है इन मार्गो पर तथा किनारे में बाटले फोड़कर फेंक दी जाती है जिससे यहाँ दुर्घटनाएँ होती है ।
सिवनी नगरीय क्षेत्र की अनेक कालोनियों में कालोनीवासी की आवक जावक कम हो जाती है ऐसी कालोनी के अंदर के मार्गो में शराबियों की महिफिले शाम होते ही सजने लगती है ।
सिवनी नगर की छिंदवाड़ा रोड स्थित हाऊसिंग बोर्ड कालोनी शराबियों के लिये बहुत ही सुविधाजनक क्षेत्र बन गया है जहाँ लोगों ने प्लाट तो ले लिये है परंतु अधिकांश एरिया खाली पड़ा है यहाँ की मुख्य सड़क के साथ ही अन्य आतांरिक रोडो पर कोई आवक जावक नहीं होती और यहाँ शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है परंतु शराबियों के लिये अंधेरा सुविधाजनक हो जाता है और वे अपने वाहनों के उजाले में शराब का आनंद उठाते है और देर तक शराबखोरी करते है । कुछ शराबी और अन्य प्रकार के नशे के आदि चौपहिया वाहन से यहाँ पहुँचकर बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर शराबखोरी करते है । शराबियों के बीच अनेक बार जमकर झगड़े भी होते है ।
ऐसी बिरली आबादी वाले क्षेत्र में हो रही शराब खोरी किसी दिन कोई गंभीर आपराधिक घटना का कारण बन सकती है और इस प्रकार खुले में सार्वजनिक क्षेत्र में चल रही शराब खोरी आमजनों के लिये परेशानी का कारण बनी हुई है । पुलिस और आबकारी विभाग से जनापेक्षा की इस दिशा में भी प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!