WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविचारव्यापारसिवनीहेल्थ

श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया जा रहा है गणेशोत्सव

 

श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया जा रहा है गणेशोत्सव - Seoni News
सिवनी यशो:- वक्रतुंडमहाकाय सूर्य कोटी सम:प्रभ, निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सुसर्वदा…। भगवान गणेश, जिनकी सबसे पहले पूजा होती है, का उत्सव मनाने की होड़ मची है। शहर से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक में जगह-जगह बने पंडालों एवं घर-मंदिरों में भक्त प्रतिमाएं स्थापित कर पूरी सिद्दत से भगवान गणेश की पूजा में लीन है। भगवान शिव की नगरी सिवनी सहित पूरा जिला गणेशमय हो गया है। लोगों में गणेश महोत्सव को लेकर खासा उत्साह है. हर जगह गणेश जी की स्थापना की गयी है। भक्त ढ़ोल-नगाड़ों की थाप पर उनकी आरती एवं पूजन में लगे है। विघ्नहर्ता सभी को अपना आशीर्वाद अपने तरीके से दे रहे है। घरों एवं पंडालों को सजाने के साथ ही आकर्षक गणेश मूर्ति स्थापित की गयी है। इस बार सावर्जनिक पूजन पंडालों में भगवान गणेश की बड़ी बड़ी और आकर्षक प्रतिमाएँ स्थापित करने के साथ आकर्षक साज सज्जा की गयी है रात्रि के समय अनेक पूजन पंडालों में धार्मिक आयोजन हो रहे है । इसके साथ ही घरों एवं अनेक संस्थानों में भी गणेश प्रतिमाएँ बड़ी संख्या में स्थापित की गयी है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!