सिवनी यशो:- देवाधिदेव भूतभावन महाकाल भगवान शिव की नगरी सिवनी में श्री सिद्धपीठ माता महाकाली मंदिर काली चौक में स्थापित भगवान श्री गणेश की मनोहारी प्रतिमा आमजनों के भारी आकर्षण और चर्चा का विषय बनी हुई है. लगभग नौ फीट की गणेश जी की इस प्रतिमा को विकी कश्यप ने आकार दिया है. सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह है कि सनातन धर्मानुयायियों के अलावा अन्य धर्मों के लोग भी अपने परिजनों और इष्टमित्रों सहित आकर एकदन्त विनायक श्री गणपति जी के साथ सेल्फी अथवा फोटो लेकर जा रहे हैं. यहाँ धर्म, जाति, वर्ग, संप्रदाय आदि किसी भी प्रकार का कोई भी भेदभाव दूर-दूर तक देखने में नहीं आ रहा है जोकि हमारी सभ्यता, संस्कृति और राष्ट्रिय एकता के लिए एक शुभ संकेत और गौरव की बात है.
पंडा बाबा भुजू यादव के मार्गदर्शन व संरक्ष्ण में विकास यादव, भूपेंद्र यादव, अंकुर सराठे, पंकज यादव, मोनू यादव, वैभव तिवारी, करण यादव, राजू-बड़ऊ यादव, आकाश टेकाम राहुल यादव, मोंटी सराठे, सागर मरकाम, अनंत साहू, कुनाल सराठे आदि सहित अन्य और भी युवक गणपति जी की आराधना और उत्सव को भव्य स्वरुप देने में अहर्निश जुटे हुए हैं. प्रतिदिन साबूदाने की खीर, पुलाव, हलुआ अथवा अन्य पकवानों का वितरण गणेशजी की महाआरती के पश्चात वितरित किया जा रहा है. खास बात यहकी इस उत्सव के लिए किसी से चंदा नहीं माँगा गया. आज 27 सितम्बर बुधवार को भगवान गणेशजी की महाआरती के पश्चात कढ़ी-चांवल का भोग अर्पित कर वितरण किया जायेगा. समिति द्वारा अधिकाधिक संख्या में पधार कर पुण्यलाभ अर्जित करने और महाप्रसाद ग्रहण करने की अपील की गयी है.





