छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया गया

ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया गया - Seoni News
सिवनी यशो:- पैगंबर मोहम्मद हजरत सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश के मौके पर गुरुवार को ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान जिला मुख्यालय में विशाल जुलूस निकाला गया। लोगों ने घरों व मार्गों में सजावट कर झण्डे लगाए। कुरानखानी, नमाज, नातशरीफ पढकऱ इबादत की। अमन शांति और भाईचारे की दुआ की गई।
सभी लोगों ने अमन, शांति, भाईचारे की दुआएं मांगी तथा सलाम पेश कर मिठाइयां बांटी गई। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग झण्डे लेकर मोहम्मद साहब की शान में नाते पेश करते हुए आगे बढ़े। कई जगह लोगों ने पुष्प बरसाकर जुलूस का स्वागत किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button