WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

एस डी ओ पी के ड्रायवर से अवैध रेत का उत्खन्न और परिवहन करने वालों ने की मारपीट

बरघाट यशो:-सिवनी जिले में इन दिनों रेत उत्खनन में रोक लगी हुई है। बावजूद इसके बरघाट थाना क्षेत्र की कुछ रेत खदानों से अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है। जिस पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। लेकिन ये रेत माफिया मारपीट करने से भी नहीं चूक रहे हैं।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात्रि के समय बरघाट एसडीओपी के ड्राइवर देवीसिंह बरकड़े ने देखा कि मूंडापार के पास से अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा है। तो उसने रेत परिवहन करने वाले लोगों को रोकने का प्रयास किया। तब रेत माफियाओं ने देवीसिंह बरकड़े के ऊपर हमला करते हुए मारपीट कर दिया।
जिसकी जानकारी बरघाट एसडीओपी और बरघाट पुलिस को लगी तो वह मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि जिन लोगों ने मारपीट किया उन्होंने मौके पर ही रेत खाली किया और वहां से फरार हो गये। इस मामले में पुलिस के सामने दो नाम आये जिनमें से एक अमित चौहान तो दूसरा रंजीत साहू है।
एसडीओपी के ड्राइवर के ऊपर हमला करने वाले लोगो की संख्या दो से अधिक थी। जो मौके से फरार हो गए। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने धारा 353,294,506,147 सहित एससीएसटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया।
घटना के बाद से आरोपी फरार बताये जा रहे हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। इस मामले में बरघाट एसडीओपी ललित गठरे ने बताया कि 2 लोगो के उपर नामजत एफआईआर दर्ज की गई है। कुछ और भी लोग इस घटना में शामिल हैं। फिलहाल जांच की जा रही है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!