छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनीहेल्थ

दिनेश राय मुनमुन जगतगुरु शंकराचार्य जी की भव्य शोभायात्रा एवं आजीविका मेला मे किया सहभागिता

 

दिनेश राय मुनमुन जगतगुरु शंकराचार्य जी की भव्य शोभायात्रा एवं आजीविका मेला मे किया सहभागिता - Seoni News
सिवनी यशो:- मंगलवार 03 सितंबर को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी जी की भव्य शोभायात्रा एवं धर्मसभा मे शामिल हुए। परमपूज्य अनंत श्री विभूषित ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज के शिव की नगरी सिवनी मे प्रथम आगमन अवसर पर दोपहर 02:00 से छिंदवाड़ा चौक से होते हुए मठ मंदिर तक निकाली गयी भव्य शोभायात्रा मे विधायक दिनेश राय मुनमुन ने शामिल होकर श्रीगुरू चरणों मे नमन किया। इसके पश्चात विधायक दिनेश राय मुनमुन जी ने धर्मसभा स्थल मठ मंदिर परिसर मे पादुका पूजन किया। तत्पश्चात धर्मसभा मे श्री राय ने महाराज श्री के मुखारविंद से प्रवाहित अमृत वचनों का रसपान किया।

दिनेश राय मुनमुन जगतगुरु शंकराचार्य जी की भव्य शोभायात्रा एवं आजीविका मेला मे किया सहभागिता - Seoni News

इस गरिमापूर्ण अवसर पर बडी संख्या मे धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं की गरिमामय उपस्थिति रही। उक्त कार्यक्रम के पूर्व मे विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने बारापत्थर स्थित स्मृति लान मे मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला सिवनी द्वारा आयोजित आजीविका मेला कार्यक्रम मे अतिथि के रुप मे सहभागिता कर सांसद डा ढालसिंह बिसेन जी के साथ मां सरस्वती जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम को आरंभ किया। तत्पश्चात विभागीय अधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर आपका स्वागत किया। इसके पश्चात विधायक दिनेश राय मुनमुन जी सहित अतिथियों के करकमलों से पर्यावरण सखी स्कूटी प्रदाय योजना अंतर्गत संकुल स्तरीय संघों के पर्यावरण मित्रों को स्कूटी का वितरण किया गया। तदोपरांत कार्यक्रम मे विधायक दिनेश राय मुनमुन ने महिला स्व-सहायता समूहों की बहनों द्वारा बनाये गये उत्पादों देखा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, स्वसहायता समूह की बहनों, विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button