छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनसिवनी

ध्वजारोहण के साथ प्रारंभ होंगे महाराज अग्रसेन जन्मोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम

सिवनी यशो:- अग्रकुल प्रवर्तक महाराज श्री अग्रसेन का जन्मोत्सव 15 अक्टूबर को भव्यता के साथ सिवनी अग्रवाल समाज द्वारा मनाया जाएगा। पांच दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ 11 अक्टूबर बुधवार शाम 4 बजे जबलपुर रोड स्थित अग्रोहा धाम में महाराजश्री के ध्वज पताका फहरा कर किया जाएगा। साथ ही मंदिर में भगवान श्री लक्ष्मीनारायण को 56 भोग लगाया जाएगा। ध्वजारोहण श्री राधेश्याम अग्रवाल द्वारा किया जाएगा, इस दौरान अग्रवाल समाज समिति के पदाधिकारी, सदस्य, युवा समिति तथा सामाजिकजन मौजूद रहेंगे। शाम 7 बजे से कक्षा 4 से 8वीं तक के बच्चों के लिए मिमिक्री आफ, 10 वर्ष से अधिक उम्र आयु वर्ग में रिश्तों की डोर कार्यक्रम होगा।सांस्कृतिक कार्यक्रम में नागपुर के प्रसिद्ध डा. श्री वैभव अग्रवाल, श्रीमती सुरभि बंसल अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। 12 अक्टूबर गुरूवार शाम 7 बजे से महिलाओं का ग्रुप डांस, कक्षा 4 से 7वीं के बच्चों के लिए जस्ट डांस, कक्षा 11वीं से ऊपर के युवक-युवतियों के लिए डांस व बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस जोड़ी प्रतियोगिता आयोजित होगी।कार्यक्रम में बिजली कंपनी सिवनी वृत्त के अधीक्षण अभियंता श्री प्रद्युम्न कुमार अग्रवाल अतिथि के तौर उपस्थित रहेंगे।
सिवनी अग्रवाल समाज समिति के प्रवक्ता श्री संजय अग्रवाल ने बताया कि आयोजन समिति ने महाराज अग्रसेन के जन्मोत्सव से जुड़े कार्यक्रम में सभी सामाजिकजनों से सपरिवार उपस्थिति का आग्रह किया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button