सिवनी यशो:- कांग्रेस ने गुरूवार को देर रात्रि में 88 प्रत्याशियों वाली दूसरी सूची जारी कर दी है । कांग्रेस अपनी पहली सूची नवरात्र के पहले जारी कर चुकी थी । पहली सूची में कई सीटों पर विरोध और बगावत के बाद कई दौर की बैठक के बाद यह नाम तय किए गए हैं। पहली सूची में कांग्रेस ने 144 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया था। इसमें 69 विधायकों को दोबारा प्रत्याशी बनाया है। वहीं, पांच विधायकों के टिकट काट दिए थे। पहली सूची में अधिकतर जगह पूर्व प्रत्याशियों को ही मौका दिया गया। गुरुवार रात कांग्रेस ने 88 प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी की। तीन सीटों पर प्रत्याशी बदले। दमोह में अवधेश नायक की जगह राजेंद्र भारती, पिछोर में शैलेंद्र सिंह की जगह अरविंद सिंह लोधी और गोटेगांव में शेखर चौधरी की जगह एनपी प्रजापति को दोबारा टिकट दिया है।
[pdf-embedder url=”https://dainikyashonnati.com/wp-content/uploads/2023/10/5-x-7-in.pdf” title=”5 x 7 in”]



