WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाटेक्नोलॉजीनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

बाल मेला एवं सह विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

गणित के जादू से आश्चर्यचकित हुए बच्चे,

छपारा यशो:- नगर के सीएम राइज विद्यालय में 25 नवंबर को बाल मेला के साथ सह विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया विद्यालय जहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने जमकर बाल मेले का भरपूर लुत्फ उठाया, वहीं मेला पर विद्यार्थियों के द्वारा लगाए गए विज्ञान प्रदर्शनी के स्टाल पर गणित के जादू, कृषि विज्ञान, स्टोक एक्सचेंज एवं अंतरिक्ष विज्ञान के अनसुलझे अपने मन के सवालों के जवाब भी इस विज्ञान प्रदर्शनी के स्टालों पर पाया जैसे गणित के जादू स्टाल पर किसी व्यक्ति की जन्म तिथि के आंकड़ों को जानकर उस व्यक्ति के सप्ताह के कौन से दिन जन्म हुआ इसका जबाब मिला।
ज्ञात हो कि मेला की शुरुआत शनिवार सुबह 11बजे से हुई जिसमें चाट,पॉपकॉर्न, इडली जैसे आइटम रखे गए तो वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए और भी तरह-तरह के स्टाल सजाए गए थे जिनका छात्र छात्राओं ने जमकर आनन्द लिया । विद्यालय के प्राचार्य महेश रहमतकर सहित अन्य शिक्षक – शिक्षिकाओं ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को व्यवस्थित रूप से सफल आयोजन करने के लिए अपने ओर से आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग दिया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!