WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

स्कूल बस एवं नंदन बस की जबरदस्त टक्कर

दुर्घटना में चालक परिचायक को मामूली चोट बांकी सभी सुरक्षित

सिवनी यशो :- जिले के डूंडासिवनी थाना अंतर्गत बरघाट से सिवनी की ओर आ रही उदय पब्लिक स्कूल बस क्रमांक एमपी 22 पी 0420 एवं सिवनी की ओर से इंदौर से बालाघाट जा रही नंदन बस ट्रव्हेल्स की यात्री बस क्रमांक एमपी 22 पी 4101 बाघदेव बंजारी के पास आपस में टकरा गई।

जानकारी के अनुसार उदय पब्लिक स्कूल लूघरवाड़ा की बस छात्रो को बरघाट से लेकर आ रही थी मौसम की खराबी के कारण बरघाट से दो ही छात्राएँ बस में थी विपतरीत दिशा से इंदौर से बालाघाट नंदन ट्रेव्हलस की बस यात्रियों को लेकर जा रही थी । दोनों के बीच बाघ देव बंजारी के पास सीधी भिंडत हो गयी । जिसमें स्कूल बस के चालक को गंभीर चोट आयी है तथा परिचालक को मामूली चोटे हैं बाकी सब सुरक्षित हैं जिन्हें कोई किसी भी प्रकार की चोटे नहीं आई है। मौसम खराब होने के कारण स्कूल जाने वाले छात्रों की संख्या दो ही थी । हालांकि दोनों बसों की जो आपस की टक्कर हुई वह बहुत ही जबरदस्त और सीधी भिंडत थी परंतु यह सौभग्य का विषय है कि दोनो बसो में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आयी है ।
जानकारी मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस घटना की जाँच कर रही है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!