WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

एग्जिट पोल में भाजपा बना रही मध्यप्रदेश में सरकार

न्यूज 24-चाणक्य ने मध्यप्रदेश में बीजेपी को 151 सीटें दी, जबकि कांग्रेस को 74 सीटें। वहीं, अन्य को पांच सीटें मिलती दिख रही हैं।
टाइम्स नाउ-ईटीजी के मुताबिक, बीजेपी को 105-117, कांग्रेस को 109-125 और अन्य को 1-5 सीटें मिलने का अनुमान है।
इंडिया टीवी-सीएनएक्स के मुताबिक, बीजेपी को 140-159 सीटें, कांग्रेस को 70-89 और अन्य को 14-18 सीटें मिलने का अनुमान है।
दैनिक भास्कर के सर्वे के मुताबिक, बीजेपी को 95-115, कांग्रेस को 105-120 और अन्य को 0-15 सीटें मिल सकती हैं।
एबीपी-सी वोटर के मुताबिक, बीजेपी को 88-112, कांग्रेस को 113-137 और अन्य को 2-8 सीटें मिल सकती हैं।
रिपब्लिक-पी मार्क के मुताबिक, बीजेपी को 103-122, कांग्रेस को 103-122 और अन्य को 3-8 सीटें मिलने का अनुमान है।
रिपब्लिक भारत का सर्वे – भाजपा को 118-130 सीटें, कांग्रेस को 97-107 सीटें अन्य को दो सीट

सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिये 17 नवंबर को मतदान हुआ है मतगणना 03 दिसंबर को होना है परंतु 30 नवंबर को जो एग्जिट पोल सामने आये है वह भारतीय जनता पार्टी को उत्साहित करने वाले है । मध्यप्रदेश में 230 सीटों की विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 116 है। वहीं, छह एग्जिट पोलों में से तीन एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार, एक में कांग्रेस और दो में बराबरी की टक्कर दिख रही है। वहीं सिवनी जिले की चार विधानसभा में तीन विधानसभा में भाजपा की जीत होने का अनुमान बताया गया है । वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आलोक दुबे का कहना है कि भाजपा चारो विधानसभाओं में भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी । प्रदेश के लिये जो एग्जिट पोल आये है वह महज अनुमान है परंतु जिले के एक एक बूथ पर हमारे कार्यकत्र्ताओं ने लगातार मेहनत की है और परिणाम बहुत सकारात्मक चारो विधानसभाओं में जीत सुनिश्चित करने वाले है इसमें हमें कहीं भी आशंका नहीं है ।
यहाँ बता दें कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पिछले 20 वर्षो से है केवल 15 माह 2018 में कांग्रेस की सरकार रही है भाजपा की लंबे समय से सरकार होने के कारण सत्ता विरोधी लहर भी थी जिसके कारण अनेक सर्वे अपने पूर्वानुमान में यह बता रहे थे कि 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार की विदाई होगी । हांलाकि इसके कारण भी थे परंतु भाजपा ने कुशल रणनीति के तहत लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिला वोटरों पर सेंध मारने का काम किया । अनेक कर्मचारी संगठन और सामाजिक संगठनों की नाराजगी दूर करने के लिये शिवराज सरकार ने लगातार चौपालों के माध्यम से उन्हें साधन का काम किया और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिये अंतिम समय में भाजपा ने किसानों को उनकी उपज पर समर्थन मूल्य के अतिरिक्त बोनस के माध्यम से धान पर एवं गेहूँ पर जो राशि देने की घोषणा की वह भाजपा को जीवनदान में सफल नजर आ रही है । यहाँ बता दे कि कांग्रेस की ओर से भी महिलाओं एवं किसानों के साथ सरकारी कर्मचारियों को लुभाने की घोषणाएँ की गयी थी परंतु उनके असर को बेअसर करने के लिये भाजपा नहले पे दहला मारती हुई आगे निकले की होड़ में बढ़चढ़कर घोषणाएँ करते रही ।
वहीं दूसरी ओर भाजपा केवल घोषणाएँ नहीं कर रही थी वह घोषणाओं के अनुसार लाड़ली बहनों को राशि दे भी रही थी वहीं अनेक कर्मचारी संगठनों के संबंध की गयी घोषणाओं पर अमल भी प्रारंभ कर दिया था । वहीं कांग्रेस की घोषणाओं पर मतदाता अंशका भी जता रहा था 2018 में सरकार बनाने के बाद कांग्रेस ने अपनी घोषणाओं पर अमल करने में इतना बिलंब कर दिया था कि उनकी सरकार ही इसी असंतोष के कारण गिर गयी । एग्जिट पोल यह स्पष्ट कर रहे है कि कांग्रेस के प्रति मतदाता सहजता से विश्वास नहीं कर पा रहा है ।
साल 2020 में ऐसा हुआ था सत्ता का उलटफेरमार्च 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके प्रति वफादार विधायकों की बगावत के बाद कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई थी, जिससे शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार की वापसी सुनिश्चित हो गई थी।

साल 2018 में किसे कितने फीसदी मिले वोट

साल 2018 में बीजेपी को 41.02 फीसदी, कांग्रेस को 40.89 फीसदी और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) और अन्य पार्टियों को 10.83 फीसदी वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस से अधिक वोट शेयर पाने के बाद भी बीजेपी ने 2018 में 109 सीटें जीतीं थीं। जबकि सबसे पुरानी पार्टी को 114 सीटें मिली थीं। जबकि बसपा को दो, समाजवादी पार्टी को एक और निर्दलीय के खाते में चार सीटें आई थीं। तब कांग्रेस ने कमलनाथ के नेतृत्व में बसपा, सपा और निर्दलियों की मदद से सरकार बनाई थी।

सीएम शिवराज का बयान

 

एग्जिट पोल में भाजपा बना रही मध्यप्रदेश में सरकार - Seoni News
मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाकर लाऊंगा
मैंने जो कहा था वह पूरा होगा, तीन तारीख को आप देखेंगे
फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी
कोई संदेह नहीं है, कोई कांटे फांटे की टक्कर नहीं है
कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है, लाड़ली बहनों ने सब कांटे निकाल दिए
जनता का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिला
एक्जिट पोल पर जीतू पटवारी बोले, बीजेपी को कहीं कोई लीड नहीं मिल रही। वहीं, बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा, लिख कर रख लीजिये, कांग्रेस के सारे सपने धराशायी होंगे। तीन दिसंबर को मध्यप्रदेश में हर हाल में पूर्ण बहुमत वाली भाजपा की सरकार बनेगी। मीडिया प्रभारी बीजेपी एमपी, आशीष अग्रवाल ने कहा, मध्यप्रदेश में भाजपा को मिल रहा प्रचंड बहुमत, कांग्रेस चारों खाने चित।
बहुमत के साथ बनेगी बीजेपी की सरकार
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, बीजेपी की सरकार बहुमत के साथ मध्यप्रदेश में सरकार बनाएगी। यहां की जनता ने पूरी तरह से ये मन बना लिया है कि बीजेपी की सरकार बने और प्रदेश नए विकास के आयाम को छुए। मैं पूरे दावे के साथ कह सकता हूं कि तीन तारीख को हमारी सरकार आएगी और सरकार बनने पर हम मिठाई खिलाएंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!