WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

दिलीप भालोटिया का हृदय गति रुकने से निधन

सिवनी यशो:- नगर के प्रतिष्ठित नागरिक व स्व द्वारका प्रसाद भालोटिया के पुत्र दिलीप कुमार भालोटिया (अग्रवाल) का 30 नवंबर को नागपुर में हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया है। 63 वर्षीय दिलीप कुमार बीते कई सालों से नागपुर में निवासरत थे। एक दिसंबर शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे सिवनी मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा नेहरू रोड में मेनबोर्ड स्कूल के पास स्थित निज निवास से कटंगी रोड मोक्ष धाम रवाना होगी। भालोटिया के असामयिक निधन पर अग्रवाल समाज समिति ने गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की कामना की है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!