सिवनी यशो:- संयुक्त संचालक जबलपुर के आदेश अनुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस.एस. कुमरे के मार्गदर्शन में 5 एवं 6 दिसंबर को संभागीय योग ओलंपियाड का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी में किया गया जिसमें जबलपुर नरसिंहपुर छिंदवाड़ा बालाघाट एवं शिवानी के लगभग 80 योग प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य एस सी सिंह द्वारा किया गया इस मौके पर जिला कीड़ा अधिकारी मैडम थॉमस प्राचार्य ध्रुवेश्वर जिला योग प्रभारी गहलोत सर के साथ पीटीआई प्रदीप वर्मा अश्वनी तिवारी भावना गायकवाड ष्ठश्वह्र ऑफिस से अनुराग तिवारी एवं उत्कृष्ट विद्यालय पीटीआई श्री अनिल सिंह राजपूत का प्रतियोगिता को संपन्न कराने में विशेष योगदान रहा



