छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशव्यापारसिवनीहेल्थ

नदीय संपदा योजना अंतर्गत जनहित में तीन लाख मत्स्य बीज छोड़े गए

केवलारी यशो:- नगर के आस पास बह रही बैनगंगा सागर नदी में मछली के लगभग तीन लाख बीज छोड़े गए। ढीमर समाज के संजय सिंगराहा जो कि हमेशा सामाजिक उत्थान संबंधी कार्यों में हमेशा अग्रसर रहते हैं उन्होंने बताया कि नदीय संपदा योजना अंतर्गत मत्स्य बीज संचयन किया गया , इस कार्यक्रम में नगर के युवा पार्षद भाई प्रशांत तिवारी उर्फ मोनू , कमलसिंह ठाकुर , अमित तिवारी , पार्षदपति सेवकराम साहू , राघव दिवेदी , रफीक खान सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नदीय संपदा योजना अंतर्गत जनहित में तीन लाख मत्स्य बीज छोड़े गए - Seoni News
विगत कुछ वर्षों से संजय सिंगराहा अध्यक्ष ढीमर समाज विधान सभा क्षेत्र केवलारी के अथक प्रयासों से ऐसे सामाजिकहित के कार्य किए जाते हैं ।जिससे मछुआ ढीमर समाज का केवलारी विधान सभा क्षेत्र में निवासरत वनसानुगत मछुआरों को रोजगार मिल रहा है संजय सिंगराहा ने बताया कि जिला उपसंचालक के. एल. मरावी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया ।इस कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों में मुकुंदराव बांसोडकर सहायक मत्स्य अधिकारी केवलारी , रजनीश कुशराम मत्स्य बीज प्रक्षेप जेवनारा इनकी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
प्रक्षेप अधिकारी रजनीश कुशराम ने बताया कि आज दिनांक 06/12/23 को जिला मत्स्युद्योग सिवनी के अंतर्गत केवलारी विकास खंड क्षेत्र में मत्स्य बीज प्रक्षेप जेवनारा से नदीय संपदा अंतर्गत विभिन्न गहरे डहों जिसमे बैनगंगा नदी रिपटा घाट, रेल्वे क्रासिंग घाट, आकम घाट , मंदिर घाट कोहका , संगम घाट केवलारी , हिररी संगम घाट सरेखा , सागर नदी में धनागढ़ा घाट , केवट घाट , रामघाट , थांवर घाट में तीन लाख मछली बीज छोड़ा गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button