क्राइमछिंदवाड़ाटेक्नोलॉजीदेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

डीएसपी प्रदीप वाल्मीकि ने गुरुकुल के विद्यार्थियों का किया मार्गदर्शन

बच्चों को यातायात, साइबर क्राइम, पर्यावरण संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति किया जागरूक
सिवनी यशो:- गुरुकुल पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल बरघाट में सिवनी के डी एस पी प्रदीप वाल्मीकि वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यूके लंदन 2017 के रिकॉर्ड होल्डर ने बच्चों को मार्गदर्शित करते हुए ट्रैफिक, महिला सशक्तिकरण,साइबर सुरक्षा, खेलों के महत्व और अनेक विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम में बच्चों से कई प्रश्नों को पूछा गया और बच्चों का मनोरंजन करते हुए उन्हें खेल एवं जानकारियां प्रदान की। मीडिया जगत से पृथ्वी टाइम्स के संपादक पृथ्वी राज जगने उपस्थित रहे। बच्चों को मीडिया जगत से परिचित कराते हुए बच्चों को मोटिवेट किया। कला के क्षेत्र में टीवी आर्टिस्ट देव पवार एवं अली भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संस्था प्रबंध निदेशक नरेश सिंह राजपूत एवं प्राचार्य ज्योति सिंह राजपूत उपस्थित रहे। संस्था प्रमुख ने ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन एवं गुरुकुल को संबोधित करते हुए बताया की गुरुकुल को अब तक 32 बड़े अवार्ड प्राप्त है। स्कूल एकेडमिक कॉर्डिनेटर दीक्षा पटले ने मंच संचालन करते हुए बताया कि गुरुकुल पब्लिक स्कूल को मध्यप्रदेश के 100 स्कूलों में से ए प्लस की रैंकिंग प्राप्त है एवं गुरुकुल में पूर्ण रूप से डिजिटल एजुकेशन कराया जा रहा है। साथ ही बच्चे खेल एवं अनेक विधाओं में नेशनल इंटरनेशनल लेवल पर चयनित हो रहे है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button