छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

डॉ आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर किया गया बाबा साहब को याद

बरघाट यशो: – बाबा साहेब आंबेडकर की 66? वीं पुण्यतिथि पर बरघाट में बस स्टैंड में डा. अंबेडकर जी व भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महापरिनिर्वाण दिवस मनाया। बुधवार को बस स्टैंड पर समाजसेवी संगठन तथागत पंचशील कल्याण समिति, नगर कांग्रेस कमेटी व नगर परिषद द्वारा भारत रत्न डा.अम्बेडकर व भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम उपस्थित जनों ने बाबा साहब के आदर्शों पर जयघोष किया। मौन धारण कर आदरांजलि व्यक्त करते हुए सामाजिक उत्थान की शपथ दिलाई।
इस मौके पर बरघाट नगर परिषद इमरता साहू, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर, पार्षद अभिलाष गोलू मालवी, असंत उइके, ज्ञानसिंह चौधरी , हेमंत राहंगडाले मौजूद थे। वही समाजिक बंधुओं में तीरथ प्रसाद गजभिये, संजीव चौहान, मौजूद रहे, वहीं कांग्रेस नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील अवधवाल, पूर्व पार्षद सुरेन्द्र जायसवाल, पूर्व पार्षद महेंद्र महोबिया, राजेश लुधियाना, मनोज सूर्यवंशी, युगल चौधरी सहित अन्य व्यक्ति मौजूद थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button