खेलछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनलाइफस्टाइलसिवनीहेल्थ

डी पी सी स्कूल में विंटर कैप डे सैलीब्रेशन संपन्न

सिवनी यशो:- डी पी सी रोल मॉडल एक्सीलेंस स्कूल ड्रीम लैंड सिटी में 3दिनों से बढती ठंड को देखते हुए,तथा छात्रों को ठंड से बचाने विभिन्न राज्यों के परिधानों में प्रयुक्त होने वाले सुसज्जित कैपों का प्रदर्शन छात्र/छात्राओं द्वारा किया गया।जिसमें सबसे ज्यादा दिल्ली और उत्तर प्रदेश तथा हिमाचल प्रदेश के कैंपों का प्रदर्शन किया गया।कुछ छात्रों ने गुजराती और राजस्थानी कैपों को भी वरीयता दी।छात्रों ने कैपों को सुसज्जित कर,नये अंदाज में प्रस्तुत किया।इस अवसर पर प्रत्येक कक्षा से तीन-तीन छात्रों का चयन किया गया।
संस्था के चेयरमैन डॉ के के चतुर्वेदी ने छात्रों को ठंठ से बचने गर्म कपड़े पहनने के साथ साथ कानों को सुरक्षित रखने कैप-सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन कर 3 प्रमुख कैपों का चयन किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button