WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनीहेल्थ

इंकम टैक्स का छापा 200 करोड़ मिले, नोट गिनते गिनते मशीने थकी, ट्रको में भेजे गये नोट

सिवनी यशो:- कांग्रेस के एक राज्यसभा सांसद और शराब कारोबारी के इंकमटैक्स के अधिकारियों को इतनी नगदी मिली कि विभाग की मशीने भी गिनते गिनते थक गयी और विभाग को दूसरी मशीने बुलानी पड़ी बताते है कि रूपयों के बंडलों को ट्रको में भरकर बैंक पहुँचाना पड़ा । राष्ट्रीय समाचारो से प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर पिछले तीन दिनों से इनकम टैक्स की छापेमारी का क्रम जारी है। उनके घर से 200 करोड़ कैश बरामद हुये है । कांग्रेस के नेता धीरज साहू के फैले तीन राज्यो के साम्राज्य के आधा दर्जन ठिकानों पर बुधवार को आयकर विभाग ने छापेमारी प्रारंभ की थी । आयकर की चोरी की सूचना पर आयकर विभाग ओडिशा की टीम ने यह छापेमारी कार्यवाही की थी । आयकर विभाग की छापेमारी में ओडिशा के बौध, बलांगीर, रायगढ़ा व संबलपुर के अलावा झारखंड के रांची, लोहरदगा तथा बंगाल के कोलकाता स्थित ठिकाने शामिल हैं। राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के रिश्तेदारों के नाम पर ओडिशा में शराब का बड़ा कारोबार है। वहां बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड (बीडीपीएल) नाम से बड़ा फर्म है। इस फर्म से जुड़े बलांगीर, रायगढ़ा व संबलपुर डिस्टिलरी प्लांट में भी आयकर के अधिकारी पहुंचे थे। इसके अतिरिक्त धीरज साहू से जुड़े रांची व लोहरदगा स्थित आवास में भी टीम पहुंची थी। हालांकि, आवास में घर के सदस्य नहीं मिले। वहां ओडिशा में पंजीकृत वाहनों से विभाग के अधिकारी पहुंचे थे। जहां-जहां साहू से जुड़े बाटलिंग व डिस्टिलरी प्लांट हैं, उन सभी स्थानों पर आयकर विभाग के अधिकारी दस्तावेज खंगाल रहे हैं। छापेमारी में आय-व्यय से जुड़े दस्तावेजों के अतिरिक्त और क्या मिला है, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। ओडिशा में धीरज साहू के रिश्तेदारों के नाम पर कई कंपनियां हैं। इनमें बलदेव साहू इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड (फ्लाई एश ब्रिक्स), क्वालिटी बाटलर्स प्राइवेट लिमिटेड व किशोर प्रसाद विजय प्रसाद बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। क्वालिटी बाटलर्स प्राइवेट लिमिटेड में विदेशी शराब की बाटलिंग होती है। वहीं, किशोर प्रसाद विजय प्रसाद बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड से विदेशी शराब का विपणन होता है। इतना सारा पैसा! गिनते-गिनते मशीन भी हुई खराब, ओडिशा में शराब बनाने वाली कंपनी में इनकम टैक्स का छापा, जब्त 150 करोड़ नकदी
ओडिशा में आयकर विभाग की एक बड़ी कार्रवाई में 150 करोड़ रुपये की बरामदगी हुई है जिसे देख अधिकारी तक सकते में आ गए। यह छापेमारी शराब बनाने वाली कंपनी बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड के कई डिवीजनों पर की गई। यह बलदेव साहू एंड गु्रप ऑफ कंपनीज बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड (बीडीपीएल) की पार्टनरशिप फर्म है। इन पैसों को ट्रकों में लोड कर बैंक ले जाया गया।
इस प्रकार की कार्यवाही से कांग्रेस कटघरे में आ रही है । बताते है कि धीरज साहू अपने अनैतिक कारोबार के संरक्षण के लिये ही राजनीति की शरण लिये हुये है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!