सिवनी यशो:- कांग्रेस के राज्यसभा सांसद झारखंड धीरज साहू और उनके करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी में अनैतिक तरीके से कमाये हुये 200 करोड़ रुपये कैश बरामद किए गए हैं। सिवनी जिला भाजपा कांग्रेस की भ्रष्ट और अनैतिक गतिविधियों का विरोध करते हुये कांग्रेस सांसद धीरज साहू का आज शनिवार 09 दिसंबर को दोपहर 01 बजे कचहरी चौक में सिवनी नगर भाजपा के उत्तर एवं दक्षिण मंडल के तत्वाधान में पुतला दहन करेगी ।
भाजपा उत्तर मंडल के अध्यक्ष संजय सोनी एवं दक्षिण मंडल के अध्यक्ष अभिषेक दुबे ने समस्त भाजपा पदाधिकारियों कार्यकत्र्ताओं एवं आमजनों से इस पुतला दहन कार्यक्रम में उपस्थिती की अपील की है ।





