WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

मोहन कैबिनेट का विस्तार कब ? चर्चाओं को लग रहे पंख

Madhya Pradesh Cabinet: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने मंत्री मंडल का विस्तार कब कर रहे है इस विषय को लेकर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। आज सीएम कैबिनेट विस्तार पर विचार के लिए दिल्ली जा रहे हैं। संभावना है कि 18 दिसम्बर के बाद मंत्रीमंडल का विस्तार हो सकता है ।वहीं  खर मास का यदि निषेध माना गया तो मंत्रीमंडल का विस्तार 15 जनवरी तक टल सकता है।

यदि खरमास के कारण मंत्रीमंडल वितार टाला गया तो प्रदेश को एक माह तक मुख्यमंत्री और 2 डिप्टी सीएम ही चलायेंगे जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला का शपथग्रहण समारोह मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ ही हो चुका है । इस बीच प्रदेश के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जोर-शोर से चर्चाएं हैं. अब तक प्रदेश के नए मंत्रिमंडल को लेकर तस्वीर साफ नहीं हो पाई है।

चर्चा ये भी है कि मोहन यादव कैबिनेट का विस्तार एक माह के लिये टल सकता । इसके पीछे एक खास वजह है, बताई जा रही है परंतु ऐसी कोई अधिकृत घोषणा नहीं है केवल अनुमान लगायें जा रहे है।

वहीं चर्चा है कि 18 दिसंबर से 22 दिसम्बर के बीच मंत्रीमंडल का गठन हो सकता है। मोहन सरकार के मंत्रीमंडल में क्षेत्रीय, जातिय,और सभी वरिष्ठ नेताओं के समर्थकों को स्थान दिया जायेगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!