सिवनी यशो:- कांग्रेस की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी गई है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जीतू पटवारी को तत्काल प्रभाव से मध्य प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
मध्य प्रदेश में संपन्न विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली बड़ी हार के पश्चात कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया है और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में उमंग सिंगार को तथा उप नेता के लिए हेमंत कटारे को जिम्मेदारी दी गई। कांग्रेस नेतृत्व द्वारा किए गए बड़े बदलाव के पश्चात कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने एक अकाउंट में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार एवं उप नेता हेमंत कटारे को बधाई दी है
Post Views: 94
Back to top button
error: Content is protected !!