मध्यप्रदेशसिवनी

एक बस धूँ-धूँ कर जली एवं बंडोल सुदाना फैक्ट्री में लगी आग

सिवनी यशो:- सिवनी जिले मुख्यालय से 16 किलोमीटर दूर ग्राम बंडोल में स्थापित पशु आहार संयंत्र में अचानक आग लग गई । वहीं दूसरी आग लगने की घटना अरी में हुई जिसमें एक छोटी बस के चलकर खाक हो गयी ।


प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के बंडोल में स्थापित सुदाना पशु आहार संयंद्ध में में रखे रखे बोरे में सुबह के समय अचानक आग लग जाने से फैक्ट्री में रखा रा मटेरियल और फैक्ट्री की अन्य संपत्ति बेकाबू आग में धूँ-धूँ कर चलते रही । ग्रामीण की मदद से आग को काबू किया गया । आग बूझाने के लिये दमकल वाहन भी पहुँचा परंतु जब तक दमकल पहुँचता आग को ग्रामीण काबू में करने में सफल हो गये ।
हमारे संवाददाता ने जानकारी देते हुये बताया कि चर्चा के अनुसार फैक्ट्री के अंदर रखा 50 लाख का माल जलने से बच गया
फैक्ट्री के अंदर आग काबू करने के लिए किसी प्रकार का अग्नि शमन यंत्र फैक्ट्री में नहीं होना प्रबंधन की बड़ी लापरवाही को उजागर कता है ।

इसी तरह एक अन्य घटना में सिवनी जिले के ही अरी थाना क्षेत्र के मुख्यालय ग्राम अरी में सेंट्रल बैक के सामने खड़ी हुई छोटी बस में अचानक आग लग गयी और बस धूँ-धूँ कर जल गयी । बस में आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा है । बताया जाता है उक्त यात्री वाहन वैवाहिक इत्यादि कार्यक्रम में स्प्ेशल बुकिंग जाती है आज अरी सेंट्रल बैंक के सामने खड़ी हुई थी उसी समय आग इस तरह से लगी की उसे बचाने का मौका भी नहीं मिला । घटना स्थल पर पुलिस पहुँचकर जांच में जुटी है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!