खेलमध्यप्रदेशसिवनी

खिलाड़ी बना सकते है खेलों में अपना भविष्य – निकेश पद्माकर

कुरई में आयोजित समर कैंप- नई प्रतिभाओं को निखारने का सुनहरा मौका
स्थानीय सरपंच ने स्वलापहार वितरित कर बढ़ाया हौंसला

खिलाड़ी बना सकते है खेलों में अपना भविष्य - निकेश पद्माकर - Seoni News  

कुरई यशो:- संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग भोपाल (Directorate of Sports and Youth Welfare Department Bhopal) के निर्देशानुसार जिला खेल एवं युवा कल्याण (District Sports and Youth Welfare) अधिकारी श्रीमती मनु धुर्वे के कुशल मार्गदर्शन में पूरे जिले में विगत 25 अप्रैल से नि:शुल्क 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेलकूद प्रशिक्षण शिविर (summer sports training camp) प्रारंभ है. जिसके चलते विकास खंड कुरई के अग्रणी पब्लिक स्कूल परिसर में प्रतिदिन बालक- बालिकाओं को नेटबॉल और कबड्डी (Netball and Kabaddi) का प्रशिक्षण प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

खिलाड़ी बना सकते है खेलों में अपना भविष्य - निकेश पद्माकर - Seoni News
इसी क्रम में आज कुरई ग्राम पंचायत की सरपंच महोदया श्रीमती तरूणा परते बच्चों का हौसला बढ़ाने खेल मैदान में पहुंची. जहां विकाखंड युवा समन्वयक निकेश पद्माकर(Nikesh Padmakar) , नेटबॉल प्रशिक्षक नरेन्द्र पवार (Narendra Pawar), कबड्डी प्रशिक्षक सुश्री अंजली श्रीवास्तव (Ms. Anjali Srivastava)एवं खिलाडिय़ों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर सरपंच महोदया का स्वागत किया।

सरपंच महोदया द्वारा बच्चों को सिखाएं खेलों की जानकारी के साथ ही पानी, मैदान की साफ-सफाई, प्राथमिक चिकित्सा सहित अन्य व्यवस्था का जायजा भी लिया गया. खिलाडिय़ों से परिचय उपरांत उन्होंने कहा कि ये बेहद खुशी की बात है कि छुट्टी के दिनों में बच्चें घर में रहकर मोबाइल और टी.वी. (Mobile and TV) देखते उससे अच्छा उन्होंने अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल का चुना है. सभी पालकों को अपने बच्चों को खेल से जोडऩे हेतु प्रशिक्षण शिविर भेजना चाहिए।

खिलाड़ी बना सकते है खेलों में अपना भविष्य - निकेश पद्माकर - Seoni News

कार्यक्रम के अंत में खिलाडिय़ों के उत्साहवर्धन के लिए सरपंच महोदया द्वारा बच्चों को स्वल्पाहार स्वरूप बिस्किट (Biscuit) पैकट वितरीत कर प्रोत्साहित किया गया. प्रशिक्षण शिविर में खिलाडिय़ों को निखारने का कार्य कर रहें नेटबॉल एवं कबड्डी प्रशिक्षकों को बधाई व शुभकामनांए प्रेषित करते हुए खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे अतिथि का विकासखंड युवा समन्वयक श्री निकेश पद्माकर ने आभार व्यक्त किया।

खिलाड़ी बना सकते है खेलों में अपना भविष्य – निकेश पद्माकर

खिलाड़ी बना सकते है खेलों में अपना भविष्य - निकेश पद्माकर - Seoni News

इस दौरान खेल जगत मैं अपनी अलग पहचान रखने वाले प्रेरक लेखक और वक्ता विकासखंड युवा समन्वयक निकेश पद्माकर ने कहा कि वर्तमान में खिलाडिय़ों को उनकी क्षमताओं को पहचानने और उन्हें विकसित करने के लिए, सरकार की खेल युवा कल्याण विभाग के माध्यम से विभिन्न योजनाएं संचालित है. इन योजनाओं के माध्यम से खिलाडिय़ों को विभिन्न लाभ प्रदान किए जाते है जैसे कि प्रशिक्षिण सुविधाएं, खेल अकादमियां, छात्रवृति एवं अन्य आर्थिक सहयोग, अंतर्राष्ट्रीय (international) प्रतियोगिताओं में सहभागिता और विभिन्न पुरूस्कारों के माध्यम से खिलाडिय़ों मिलने वाले प्रोत्साहन जो उन्हें अपने खेलों का स्तर ऊंचा करने में मदद करते हैं साथ ही उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने में सहायक होते है।

मैं सभी खिलाडिय़ों को कहना चाहूंगा कि सरकार द्वारा प्रदान किये जाने वाले विभिन्न योजनाओं की जानकारी से अवगत रह उनका लाभ उठाए. खिलाड़ी खेलों में अपना भविष्य बना अपने परिवार का ही नहीं अपितु पूरे देश का नाम रोशन कर सकते हैं ।

खिलाड़ी बना सकते है खेलों में अपना भविष्य – निकेश पद्माकर

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button