छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेश

श्री रामनवमी छोटी बाजार से निकलेगी भव्य शोभायात्रा

श्री राम की आकर्षक झांकियों का होगा संयोजन

Chhindwara 29 March 2029
छिंदवाड़ा यशो:- श्री राम जन्म उत्सव को भव्य रूप से मनाने के लिए शहर के हृदय स्थल श्री राम मंदिर में बैठक का आयोजन हुआ जिसमें विभिन्न संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी ने भाग लिया। सत्यधर्म मंडल ट्रस्ट की बैठक में सर्वप्रथम जुलाई 2025 से मार्च 2025 तक का आय एवं व्यय का ब्यौरा ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष सुभाष साहू द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत सभी सदस्यों ने भगवान राम के जन्मोत्सव को भव्य रूप प्रदान करने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। मंडल के अध्यक्ष मुकुल सोनी ने बताया कि श्री रामनवमी के अवसर पर प्रात: 10 बजे झंडा वंदन किया जावेगा। उसके साथ ही मन्दिर में भजन, कीर्तन एवं आतिशबाजी का भी आयोजन किया गया है।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों के सुझाव पर श्री तुलसी रामायण मंडल, संगीत रामायण मंडल, श्री रामलीला मंडल के साथ ही श्री संतोषी माता मंदिर एवं सुंदरकांड ग्रुप के साथ ही अन्य धार्मिक संस्थाओं ने अपनी झांकी को शोभायात्रा में सम्मिलित होने की सहमति प्रदान की गई। बैठक की अध्यक्षता अरविंद प्रताप सिंह ने की जबकि आभार व्यक्त आशु चौरसिया द्वारा किया गया। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के प्रमुख कस्तूरचंद जैन, राजू चरणागर, सतीश दुबे लाला, अरविंद प्रताप सिंह, मुकुल सोनी, नन्हे शर्मा, अरविंद राजपूत, रामेश्वर चौरसिया, अनिल सेठिया, सौरभ ठाकुर, अंकुर शुक्ला, रोहित द्विवेदी, अंशुल शुक्ला, राजेंद्र आचार्य, सुभाष साहू, निखिल विश्वकर्मा, शुभम कसार सहित अन्य उपस्थित रहे।

श्रीराम नवमी महोत्सव का भव्य आयोजन

सौंसर श्री राम मंदिर सौसर, 6 अप्रैल 2025 श्रीराम भक्तों के लिए हर्ष और उल्लास का दिन, राम नवमी, श्री राम मंदिर खड़तकर कॉलोनी छत्रपति शिवाजी महाराज चौक सैसर में बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी। इस पावन अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया है, जिसमें श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मना सकेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: 6 बजे भगवान श्रीराम के अभिषेक से होगी, जिसके बाद भक्तों के लिए माँ कात्यायनी जागरण सौसर ग्रुप द्वारा भजन का आयोजन प्रात: 10 बजे से दोहपहर 1 बजे तक किया जाएगा, जहाँ भावपूर्ण भजनों के माध्यम से इस पावन अवसर की सकारात्मकता को और अधिक बढ़ाया जाएगा। शुभ मुहूर्त 12:00 बजे भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का विशेष आयोजन होगा, जिसके उपरांत भक्तगण मंगल आरती में भाग ले सकेंगे।

मेधावी छात्र हुए सम्मानित – पुरूस्कार पाकर खिले चेहरे

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!