WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

बर्ड फ्लू : गाइडलाइन व प्रोटोकाँल के अनुसार एहतियात बरतने के कमिश्रर ने दिये निर्देश 

Chhindwara 17 February 2025
छिन्दवाड़ा यशो:- जबलपुर संभाग के कमिश्नर अभय वर्मा सोमवार को एक दिवसीय प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करने के बाद कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में बैठक लेकर जिले में बर्ड फ्लू संक्रमण की स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
कमिश्नर श्री वर्मा ने जिला प्रशासन को अलर्ट रहने और बर्ड फ्लू (एच 5 एन 1 एवियन इन्फ्लूएंजा) संक्रमित क्षेत्रों में शासन की गाइडलाइन व प्रोटोकॉल के अनुसार पूरी एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। सभाकक्ष में कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अजय पांडे, सीईओ जिला पंचायत अग्रिम कुमार, एडीएम के.सी.बोपचे, जिले के सभी एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर राहुल पटेल, उप संचालक पशुपालन डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार, सीएमएचओ डॉ.एन.के. शास्त्री, सिविल सर्जन डॉ.गोन्नाडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।    
 बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने छिंदवाड़ा शहर और विकासखंड मोहखेड़ के ग्राम सालीमेटा में बर्ड फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद की गई समस्त कार्यवाहियों से अवगत कराया। सीएमएचओ डॉ.शास्त्री ने बताया कि शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा में पशु विभाग द्वारा बिल्लियों के भेजे गये एच5 एन1 के सैम्पल पॉजीटिव आने के बाद जिला स्तरीय टीम गठित कर शहरी क्षेत्र में सर्विलेंस किया गया तथा जिन बिल्लियों की एच5 एन1 की पॉजीटिव रिपोर्ट आई थी, उनके संपर्क में आये हुये संबंधित व्यक्तियों के कुल 65 ह्यूमन सैम्पल एच5 एन1 की टेस्टिंग के लिये नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरलॉजी पुणे भेजे गये थे, जिनमें से सभी 65 ह्यूमन सैम्पल की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!