क्राइमसिवनी

इंस्टाग्राम पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Seoni 06 June 2025
सिवनी यशो:- सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर गौवंश से संबंधित आपत्तिजनक स्टोरी साझा कर हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया था।
पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता द्वारा जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए थे कि वर्तमान संवेदनशील माहौल को देखते हुए सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखी जाए एवं किसी भी अवांछनीय गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई की जाए।
इसी निर्देश के पालन में थाना अरी के अंतर्गत एक व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम पर भड़काऊ स्टोरी पोस्ट करने की सूचना प्राप्त हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, बरघाट श्री ललित गठरे ने तत्काल थाना प्रभारी अरी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए।
प्रकरण की जांच हेतु गठित टीम ने संबंधित इंस्टाग्राम आईडी को ट्रेस कर आरोपी को हिरासत में लिया और गहन पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने थाना अरी में अपराध क्रमांक 167/25 धारा 196, 299 क्चहृस् के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की। आरोपी को माननीय न्यायालय सिवनी में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी:
आसिफ खान, पिता – अब्दुल राजिक खान, उम्र – 32 वर्ष,
निवासी – जुम्माटोला, थाना अरी, जिला सिवनी (म.प्र.)
 सराहनीय योगदान देने वाले अधिकारी व कर्मचारी- अनु.वि.अधि. (पु.) बरघाट – श्री ललित गठरे,  थाना प्रभारी अरी, आशीष खोब्रागड़े प्रआर. 228, राजकुमार बघेल प्रआर. 255,  राजेश चौधरी आर. 67, पारस तुरकर आर. 121,  चेतन शर्मा आर. 679, दिनेश मस्करे आर. 521,  हेमंत राहंगडाले ।
पुलिस प्रशासन द्वारा इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या भड़काऊ सामग्री फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी और कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!