Mon, 23 Nov 2026 | 05:07:59 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा में कंटेनर से 58 गौवंश मुक्त, 20 लाख का वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार मुसलमानों को समान नागरिक संहिता (UCC) का विरोध करने से क्यों बचना चाहिए? कान्हीवाड़ा में घर-घर कचरा संग्रहण शुरू, कामता में बनेगा स्वागत द्वार रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू छपारा में कंटेनर से 58 गौवंश मुक्त, 20 लाख का वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार मुसलमानों को समान नागरिक संहिता (UCC) का विरोध करने से क्यों बचना चाहिए? कान्हीवाड़ा में घर-घर कचरा संग्रहण शुरू, कामता में बनेगा स्वागत द्वार रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू

कलेक्टर शीतला पटले की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Mar 10, 2026 08:53 pm / Post views : 240

कलेक्टर शीतला पटले की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
शेयर करें:
 Seoni Revenue Review Meeting
लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई और स्वामित्व योजना के कार्यों में तेजी के निर्देश
Seoni 10 March 2026 सिवनी यशो:-  जिले में Seoni Revenue Review Meeting के तहत कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में मंगलवार को राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व न्यायालयों में दर्ज प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने न्यायालयवार दर्ज एवं निराकृत मामलों की प्रगति का अवलोकन किया तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन प्रकरणों की समीक्षा

कलेक्टर ने साइबर तहसील की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, डायवर्जन सहित अन्य राजस्व मामलों को निर्धारित समय-सीमा में निराकृत करने पर जोर दिया। [caption id="attachment_42605" align="aligncenter" width="300"]Seoni Revenue Review Meeting Collector Sheetla Patle review meeting Seoni Revenue Review Meeting में अधिकारियों को निर्देश देतीं कलेक्टर शीतला पटले।[/caption]

अतिक्रमण मामलों में सख्ती के निर्देश

 Seoni Revenue Review Meeting में शासकीय एवं निजी भूमि पर अतिक्रमण से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

प्राकृतिक आपदा राहत प्रकरणों की भी समीक्षा

कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा से हुई क्षति से संबंधित राहत प्रकरणों की स्थिति का भी अवलोकन किया और वित्तीय वर्ष की समाप्ति को ध्यान में रखते हुए लंबित मामलों में त्वरित कार्रवाई कर प्रभावितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

स्वामित्व योजना और डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी

बैठक में स्वामित्व योजना के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आरओआर एंट्री, प्रकाशन और रिकार्ड दुरुस्तीकरण के कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही फार्मर रजिस्ट्री, राजस्व रिकार्ड के डिजिटाइजेशन और राजस्व वसूली में तेजी लाने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में अपर कलेक्टर सुनीता खंडायत सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी और तहसीलदार उपस्थित रहे।