छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

ड्रेस पाकर आंगनवाड़ी बच्चों के चेहरे पर आई खुशी

Chhindwara 13 February 2025
सौंसर यशो:- ग्राम पंचायत बोरगांव आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को ड्रेस वितरण किया गया। रविप्रकाश सिंह,ज्ञानेश्वर परिहार, एवं पटवारी महोदय सरियाम जी के सौजन्य से आंगनबाड़ी के बच्चों को ड्रेस प्रदान कि गई ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से ग्राम के सरपंच पंकज दातरकर,जनपद सदस्य सेवकराम गमे,पंच श्वेता ताई पुसदेकर, सचिव कमलाकर बोबडे, अतुल बोबडे एवं प्रमुख अतिथी के रुप मे सामाजिक कार्यकर्ता रविप्रकाश सिंह (निक्की), ज्ञानेश्वर परिहार(नानू), पटवारी महोदय सरियाम जी एवं सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहेद्य ड्रेस पाकर बच्चे बहुत ज्यादा खुश हुए।

इस अवसर पर सरपंच महोदय द्वारा कहा गया कि आंगनवाड़ी केन्द्रों में पढऩे वाले बच्चों को बेहतर सुविधा मिले इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।अधिक से अधिक बच्चे केन्द्रों में उपस्थित रहे, इसके लिए हमको पूरी तरह से तत्पर रहना होगा। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चे पोशाक में ही आएं, इससे एकरूपता बनी रहती है। प्रमुख अतिथियों द्वारा बच्चों को ड्रेस के साथ बिस्किट एवं चाकलेट वितरित कि गई

। बोरगांव की 6 आंगनवाड़ी एवं जामलापाणी की 1आंगनवाड़ी में कूल 120 बच्चों को ड्रेस वितरित कि गई द्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा सभी अतिथियों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़े :-  बच्चियों से मसाज कराने वाली शिक्षिका सुजाता मड़के निलंबित

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button