बच्चियों से मसाज कराने वाली शिक्षिका सुजाता मड़के निलंबित
घटना कक्षा में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद, घटना सिवनी शासकीय अजजा इंग्लिस मीडियम कन्या परिसर की
Seoni 12 February 2025
सिवनी यशो:- छोटे छोटे बच्चों को जहाँ हम भगवान का रूप मानते है वहीं बालिकाओं को देवी के रूप में पूजा जाता है । प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से लेकर वर्तमान सरकारों के मंत्री तक अपने कार्यक्रमों की शुभारंभ बालिकाओं की पूजा से करते है वहीं स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका बच्चों के साथ जिस निर्लज्जता का व्यवहार वायरल वीडियो में कर रही है वह संपूर्ण शिक्षक समाज को शर्मसार कर रहा है । हालांकि सहायक आयुक्त ने जाँच के पश्चात उक्त शिक्षिका को निलंबित कर दिया है ।
सिवनी के शासकीय अनूसूचित जनजाति कन्या इंग्लिश मीडियम कन्या परिसर में एक महिला टीचर नन्ही-नन्ही छात्राओं से अपने पैर दबवा रही है। जिसका वीडियो कक्षा में लगे सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गया। सामने आए वीडियो में टीचर जमीन पर दरी बिछाकर बैठी नजर आ रही है। वहीं, स्कूल के बच्चे महिला टीचर के पैर दबाते दिख रहे हैं। वही दूसरे वीडियो में टीचर कुर्सी में बैठी नजर आ रही है,और छात्राएं टेबल के नीचे बैठकर पैर दबा रहे है। जब छात्राओं ने इसकी जानकारी अभिभावको प्राप्त हुई तो अभिभावकों ने महिला टीचर सुजाता मड़के से पूछा तो टीचर अभिभावकों पर भड़क गई और उक्त किसी भी घटना से निर्लज्जतापूर्वक इंकार कर दिया गया एवं अभिभावकों को कहते नजर आयी कि ज्यादा से ज्यादा प्रशासन मुझे यहां से कही और स्थानांतरित करेगा । यहाँ बता दें कि उक्त शिक्षिका इसके पूर्व भी विवादों में रही है । बोरदई कन्या परिसर की अधीक्षिका रहते हुये उनकी काफी शिकायते हुई थी परंतु पूर्व सहायक आयुक्त की मेहरबानी से वे कठोर कार्यवाही से बचती रही है ।
सिवनी के शासकीय अनूसूचित जनजाति कन्या इंग्लिश मीडियम कन्या परिसर में शिक्षिका का बच्चियों के साथ अत्याचार पूर्ण व्यवहार और अपने दायित्व का सही तरीके से निर्वहन न किये जाने के जानकारी मिलने पर सहायक आयुक्त ने जाँच करायी और जाँच प्रतिवेदन के आधार पर सुजाता मड़के को निलंबित कर दिया है ।






