मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा विकास के साथ आदिवासी विरोधी – जोऐब जकी अनवर खान 

भाजपा विधायक को नीचा दिखाने भाजपा के पार्षद, जनता का करोड़ो रूपये बर्बाद करने पर अड़े 

भारतीय जनता पार्टी की अंतकर्लह की गदर सड़को पर खुले रूप से बिखर कर जिस तरह से संगठन की छीछालेदर कर रही है वह अनुशासित राजनैतिक संगठन के लिये शर्मनाक है । संगठन के अंदर इस तरह का अंतर्विरोध बढ़ गया है कि विधायक को नीचा दिखाने के लिये तत्कालीन लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज  सिंह चौहान का निर्णय बदलने और जनता के करोड़ो रूपये की राशि का मटियामेट करने पर उतारू हो गये है तथा नगर विकास के मुद्दों को दरकिनार कर रहे है । भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और नगर पालिका में पार्षद ज्ञानचंद सनोडिया ने दलसागर तालाब के पिल्लर तोडऩे के लिये जिस तरह से अड़े उसकी कांग्रेस ने भी निंदा की और भाजपा पर विकास विरोधी तथा आदिवासी विरोधी होने का आरोप भी लगाया । 

सिवनी यशो:-  दलसागर तालाब में ब्रिज के लिए निर्मित पिल्लर एनजीटी (हरित न्यायालय) द्वारा तोड़ा जाने के आदेश को लेकर नगरपालिका परिषद सिवनी का विशेष सम्मिलन आयोजित किया गया। शहीद वार्ड पार्षद जोऐब जकी अनवर खान द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि बैठक में सी.व्ही. रमन वार्ड के पार्षद ज्ञानचंद सनोडिया द्वारा दलसागर के पिल्लर तोड़े जाने का समर्थन किया, जो कि बहुत ही आश्चर्यजन था, क्यों कि दलसागर तालाब सौंदर्यीकरण के लिए नगर विकास समिति, नगरपालिका परिषद, सिवनी द्वारा जिला योजना समिति में तालाब सौंदर्यीकरण एवं राजा दलपत शाह जी की प्रतिमा लगाये जाने का प्रस्ताव पास किया गया था। ब्रिज की राशि झील तालाबो के संरक्षण मद से राज्य शासन के द्वारा उपलब्ध करायी गई थी। जिसका भूमि पूजन मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुंख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा दिनांक 19 जुलाई 2023 को किया गया था। नगर के लोगो के लिए यह ब्रिज एक अच्छी सौगात थी, गोंड़वाना साम्राज्य के राजा दलपत शाह जी की आदम कद प्रतिमा स्थापित होना आदिवासी समाज के लिए नहीं वरन् पूरे जिले के लिए गौरव की बात है।  
पार्षद ज्ञानचंद सनोडिया के विचार से पूरी परिषद हदप्रद थी कि भाजपा के पार्षद, भाजपा की सरकार में प्राप्त राशि से निर्माण कार्य को कैसे तोडऩे की बात कर सकते है। पार्षद राजिक अकील ने ज्ञानचंद सनोडिया से निवेदन किया कि आप अपने निर्णय पर पुन: विचार करें, एनजीटी आखरी कोर्ट नही है अभी मामला जिला वेट लैण्ड कमेटी के द्वारा स्टेट वेट लैण्ड कमेटी को भेजा गया है जो कि अभी विचाराधीन है। अति वर्षा के कारण दलसागर तालाब में पानी भरा हुआ है ऐसे में पिल्लर तोड़ा जाना संभव नही है परिषद द्वारा एनजीटी से निवेदन कर समय मांग लेते है, किन्तु पार्षद ज्ञानचंद सनोडिया अपनी बात पर अड़े रहें। पार्षद विजय शर्मा गोलू ने भी दलसागर तालाब के पिल्लर तोड़े जाने की बात कही, जिससे कबीर वार्ड के पार्षद संजय भलावी ने कहा कि मैं दलसागर तालाब के पिल्लर तोड़े जाने के पक्ष में नहीं हॅू वर्षो बाद तालाब के टापू में राजा दलपत शाह जी की प्रतिमा स्थापित की गई है जो मेरे आदिवासी समाज के लिए सम्मान् की बात है।
जोऐब जकी अनवर ने आगे बताया कि भाजपा के अंदर गुटबाजी चरम पर है दलसागर तालाब सौंदर्यीकरण सिवनी विधायक की विशेष रूची रही है यह बात भाजपा के दूसरे गुट को खल रही है यही कारण है कि, पार्षद ज्ञानचंद सनोडिया के माध्यम से सिवनी विधायक को नीचा दिखाने के उद्धेश्य से पिल्लर तोड़े जाने की बात कही जा रही है। भाजपा के नेताओं को नगर विकास से कोई सरोकार नही है, बस उन्हें तो आपसी गुटबाजी के चलते एक दूसरे को पटकनी देना है, लेकिन उनकी इन हरकतो से नगर विकास अवरूद्ध हो रहा है।  https://dainikyashonnati.com/the-chief-minister-performed-bhoomi-pujan-for-the-construction-of-the-statue-of-raja-dalpat-shah-at-a-cost-of-7-crore-44-lakhs

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!