सिवनीमध्यप्रदेश

बालपुर में जनविश्वास शिविर: ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की कहानियां आईं सामने

कलेक्टर नेहा मीना ने अधिकारियों को दिए समय-सीमा में समस्याओं के निराकरण के निर्देश, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को सीसीएल राशि के चेक वितरित

बालपुर में जनविश्वास शिविर, कलेक्टर नेहा मीना ने सुनीं समस्याएं

Seoni, 16 October 2026
सिवनी यशो:- मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत घंसौर विकासखंड के ग्राम बालपुर में जनविश्वास शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को अपनी समस्याएं सीधे जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिला। वहीं, विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार से जुड़े हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि योजनाओं से उन्हें आर्थिक गतिविधियां संचालित करने और आजीविका को मजबूत बनाने में किस प्रकार सहयोग मिला है।

बालपुर में जनविश्वास शिविर के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनतीं कलेक्टर नेहा मीना
ग्राम बालपुर में जनविश्वास शिविर में ग्रामीणों से संवाद करतीं कलेक्टर नेहा मीना एवं उपस्थित जनप्रतिनिधि।

शिविर में कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं एवं आवश्यकताएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों एवं प्रकरणों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता से परीक्षण किया जाए और पात्र प्रकरणों में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में किया जाना चाहिए। शासकीय योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को लंबित प्रकरणों पर गंभीरता से कार्रवाई करने तथा आवेदनों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

बालपुर में जनविश्वास शिविर के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनतीं कलेक्टर नेहा मीना
ग्राम बालपुर में जनविश्वास शिविर में ग्रामीणों से संवाद करतीं कलेक्टर नेहा मीना एवं उपस्थित जनप्रतिनिधि।

शिविर में डीएफओ महेंद्र उइके, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व घंसौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ विभागीय योजनाओं, उनकी पात्रता एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी दी।

उद्यम संवाद में सामने आईं स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की कहानियां

ग्राम बालपुर में जनविश्वास शिविर आयोजित उद्यम संवाद आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। इसमें विभिन्न शासकीय योजनाओं की सहायता से स्वरोजगार एवं आर्थिक गतिविधियां संचालित कर रहे हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा किए।

बालपुर में जनविश्वास शिविर के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनतीं कलेक्टर नेहा मीना
ग्राम बालपुर में जनविश्वास शिविर में ग्रामीणों से संवाद करतीं कलेक्टर नेहा मीना एवं उपस्थित जनप्रतिनिधि।

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के हितग्राही अरविंद कुमार यादव ने योजना के माध्यम से मारुति ईको वाहन प्राप्त कर उसे किराये पर संचालित करने की जानकारी दी। भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना के हितग्राही  संदीप कुमार उइके ने कम्प्यूटर सेंटर तथा  सुरेश कुमार अहिरवार ने किराना दुकान के संचालन से जुड़े अनुभव बताए।

इसी तरह प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) का लाभ लेकर मिल्क प्रोसेसिंग उद्योग संचालित कर रहे  राजेश कुमार पटेल ने उद्योग की स्थापना और संचालन के अनुभव साझा किए।

आचार्य विद्यासागर योजना के हितग्राही सुकल सिंह एवं  दीपंजय शर्मा ने पशुपालन के माध्यम से संचालित आर्थिक गतिविधियों तथा योजना से मिले सहयोग की जानकारी दी। आजीविका मिशन से जुड़ी श्रीमती मालती ग्रियाम एवं श्रीमती ब्रजवती सरौते ने स्व-सहायता समूहों के माध्यम से संचालित गतिविधियों और आजीविका संवर्धन के अनुभव साझा किए।

बालपुर में जनविश्वास शिविर के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनतीं कलेक्टर नेहा मीना
ग्राम बालपुर में जनविश्वास शिविर में ग्रामीणों से संवाद करतीं कलेक्टर नेहा मीना एवं उपस्थित जनप्रतिनिधि।

इन अनुभवों के माध्यम से शिविर में यह सामने आया कि विभिन्न योजनाओं के जरिए हितग्राही वाहन संचालन, कम्प्यूटर शिक्षा, किराना व्यवसाय, खाद्य प्रसंस्करण एवं पशुपालन जैसी गतिविधियों से जुड़कर अपनी आजीविका को आगे बढ़ा रहे हैं।

स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को मिले सीसीएल चेक

शिविर में आजीविका मिशन से जुड़ी स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को कैश क्रेडिट लिमिट (सीसीएल) राशि के चेक वितरित किए गए। इससे समूहों को अपनी आर्थिक गतिविधियों के संचालन, कार्यशील पूंजी की उपलब्धता और आजीविका संबंधी कार्यों को सुदृढ़ करने में सहयोग मिलेगा।

बालपुर में जनविश्वास शिविर के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनतीं कलेक्टर नेहा मीना
ग्राम बालपुर में जनविश्वास शिविर में ग्रामीणों से संवाद करतीं कलेक्टर नेहा मीना एवं उपस्थित जनप्रतिनिधि।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरिता उइके, उपाध्यक्ष राजेंद्र नामदेव, जनपद सदस्य श्रीमती सुमन पटेल एवं चंद्रशेखर चतुर्वेदी, श्री मनीराम काकोड़िया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जनविश्वास शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने, योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने और स्वरोजगार से जुड़े हितग्राहियों के अनुभव साझा करने के लिए एक साझा मंच उपलब्ध कराया गया।

यह भी पढ़े :-

सांदीपनि विद्यालयों की तर्ज पर अब शासकीय स्कूलों के कायाकल्प की महायोजना, मध्यप्रदेश सरकार ने खोला ₹3,000 करोड़ का खजाना

जीतू पटवारी के ‘घर वापसी अभियान’ से भाजपा की बिगड़ेगी हवा या कांग्रेस का दांव पड़ेगा उल्टा?

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिजली पाना जीवन के अधिकार का हिस्सा, 7 दिन में कनेक्शन देने के निर्देश

राज्यपाल बनाने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी और संगठन को: डॉ. ढालसिंह बिसेन

https://www.facebook.com/share/p/1C42AJ4AfY/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button