विधायक दिनेश राय मुनमुन के आतिथ्य मे किया गया भूमिपूजन
Seoni 29 December 2024
सिवनी यशो:- शनिवार 28 दिसंबर को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन के आतिथ्य मे डामरीकरण मार्ग का भूमिपूजन किया गया। नगर पालिका द्वारा कायाकल्प-2 के अंतर्गत आयोजित शास्त्री वार्ड मे आकाश पांडे के मकान से ओम किराना तक 300 मीटर मार्ग डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन विधायक दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य मे किया।
इस अवसर पर शफीक खान अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, अजय पांडे अध्यक्ष जनभागीदारी समिति, श्याममिलन पांडे, युवराज सिंह राहंगडाले जिलाध्यक्ष भाजयुमो, रामजी चंद्रवंशी , अहफाज ख़ान, मनीष मोनू मिश्रा विधायक प्रतिनिधि खेल विभाग, रंजीत राय, कलीम बल्ली खान, घनश्याम बघेल, संकेत विक्की शिवहरे, नंदकिशोर बघेल, अफरोज खान, जितेन्द्र ठाकुर निज सहायक, देवेन्द्र राठौर कार्यालय सहायक, मोहम्मद जिब्राईल मंसूरी मीडिया प्रभारी सहित संतोष तिवारी प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, कुंजबिहारी तिवारी एवं अन्य जनों की गरिमामय उपस्थिति रही। इसके पश्चात विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सिवनी नगर के शुक्रवारी चौक जैन मंदिर पहुंचकर आचार्य श्री समता सागर जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके अलावा विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मंडला रोड सिवनी स्थित आरोग्यश्री ग्राम पहुंचकर डा. गजेन्द्र डहरवाल जी से चर्चा कर जानकारी प्राप्त किया।



