Sun, 29 Nov 2026 | 08:14:22 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सेवा दूत अभियान को सफल बनाने बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाएं कार्यकर्ता : अशोक रोहाणी तीन बीईओ का मामला आया सामने, कलेक्टर ने दो को मूल पदस्थापना पर लौटाने के दिए निर्देश दादाधाम एक्सप्रेस को छिंदवाड़ा से चलाने की मांग तेज, प्रधानमंत्री और रेलमंत्री को भेजेंगे पोस्टकार्ड कुरई में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त एमआरएफ प्लांट के निर्माण में देरी पर कलेक्टर नाराज, समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश प्राचीन पांडुलिपियों में छिपा है भारतीय ज्ञान का खजाना, पुस्तकालय विशेषज्ञ आगे आएं : डॉ. संजीव सराफ बरघाट के बम्होडी गांव में लाखों की चोरी, करीब 20 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े चोर अशोक शरणागत बने कुरई जनपद में सांसद प्रतिनिधि, भारती पारधी ने सौंपी जिम्मेदारी केस में खात्मा लगाने के नाम पर मांगे एक लाख, 50 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक गिरफ्तार जल संसाधन विभाग में अफसरशाही हावी, मुख्यालय से नदारद अधिकारी! सेवा दूत अभियान को सफल बनाने बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाएं कार्यकर्ता : अशोक रोहाणी तीन बीईओ का मामला आया सामने, कलेक्टर ने दो को मूल पदस्थापना पर लौटाने के दिए निर्देश दादाधाम एक्सप्रेस को छिंदवाड़ा से चलाने की मांग तेज, प्रधानमंत्री और रेलमंत्री को भेजेंगे पोस्टकार्ड कुरई में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त एमआरएफ प्लांट के निर्माण में देरी पर कलेक्टर नाराज, समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश प्राचीन पांडुलिपियों में छिपा है भारतीय ज्ञान का खजाना, पुस्तकालय विशेषज्ञ आगे आएं : डॉ. संजीव सराफ बरघाट के बम्होडी गांव में लाखों की चोरी, करीब 20 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े चोर अशोक शरणागत बने कुरई जनपद में सांसद प्रतिनिधि, भारती पारधी ने सौंपी जिम्मेदारी केस में खात्मा लगाने के नाम पर मांगे एक लाख, 50 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक गिरफ्तार जल संसाधन विभाग में अफसरशाही हावी, मुख्यालय से नदारद अधिकारी!

सेवा दूत अभियान : सेवा दूत अभियान को सफल बनाने बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाएं कार्यकर्ता : अशोक रोहाणी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 28, 2026 10:50 pm / Post views : 108

सेवा दूत अभियान को सफल बनाने बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाएं कार्यकर्ता : अशोक रोहाणी
शेयर करें:

सेवा दूत अभियान की तैयारियों में जुटी भाजपा, मीना बिसेन और मुकेश बघेल ने ली वर्चुअल बैठक

1 से 25 दिसंबर तक चलेगा अभियान, घर-घर पहुंचाई जाएंगी केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं; बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की तैयारी

Seoni, 28 November 2026

सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी के प्रस्तावित सेवा दूत अभियान को लेकर सिवनी जिले में संगठनात्मक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन एवं जिला महामंत्री तथा अभियान के जिला समन्वयक मुकेश बघेल ने वर्चुअल बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में विधानसभा समन्वयकों, सह समन्वयकों, मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों और विभिन्न मोर्चों के जिला अध्यक्षों को अभियान की कार्ययोजना एवं उनकी जिम्मेदारियों के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।

बैठक को जिला संगठन प्रभारी एवं जबलपुर कैंट विधायक अशोक रोहाणी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सेवा दूत अभियान संगठन की विचारधारा, जनसेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के संकल्प को धरातल पर उतारने का महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्यकर्ताओं को पूरी सक्रियता, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अभियान में जुटना होगा।

उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के साथ ही जनता के बीच निरंतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता बढ़ाते हुए सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना से कार्यकर्ता अपनी भूमिका निभाएं। अभियान की सफलता के लिए सभी पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय और निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप कार्य करने का मार्गदर्शन भी दिया।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने कहा कि सेवा दूत अभियान के माध्यम से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार और श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे के संगठन निर्माण एवं सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचाएंगे।

उन्होंने कहा कि सेवा दूतों की जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी देने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करना और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना भी अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय होकर जनसंपर्क करना होगा।

राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ बूथों तक पहुंचेंगे सेवा दूत : मुकेश बघेल

अभियान के जिला समन्वयक मुकेश बघेल ने कहा कि सेवा दूत अभियान भाजपा के सेवा मिशन को आगे बढ़ाने का माध्यम बनेगा। कार्यकर्ताओं को राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ बूथों तक पहुंचकर समाज के विभिन्न वर्गों को सेवा गतिविधियों से जोड़ना है। अभियान के माध्यम से संगठन को मजबूत करने के साथ जनकल्याणकारी गतिविधियों को भी व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान नशामुक्ति, स्वच्छता, पर्यावरण एवं जल संरक्षण, पौधारोपण, शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं से संवाद जैसी गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्यकर्ता जनता के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयास करेंगे।

विधानसभावार तैयारियों की दी जानकारी

वर्चुअल बैठक में केवलारी विधानसभा के समन्वयक एवं जिला महामंत्री गजानन पंचेश्वर ने अभियान की रूपरेखा और तैयारियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वहीं सिवनी विधानसभा प्रभारी एवं जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल, बरघाट विधानसभा समन्वयक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. अभिजीत सिंह चौहान तथा लखनादौन विधानसभा समन्वयक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती राजेश्वरी उईके ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में अभियान की तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की।

1 दिसंबर से 25 दिसंबर तक चलेगा अभियान

बैठक में बताया गया कि निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार सेवा दूत अभियान 1 दिसंबर से 25 दिसंबर तक संचालित होगा। इस दौरान कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्रों के साथ मंडल और बूथ स्तर तक पहुंचकर जनसंपर्क करेंगे तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी आम नागरिकों को देंगे।

अभियान के माध्यम से बूथों को मजबूत करने, शक्ति केंद्रों को सक्रिय बनाने, मंडलों को सक्षम बनाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनसेवा की गतिविधियां पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा। भाजपा संगठन ने जिले के सभी संबंधित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अभियान की तैयारियों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष