क्राइमसिवनी

महिला बाल विकास में भ्रष्टाचार, पदों की लग रही बोली

Seoni 13 May 2025
सिवनी यशो:- महिला बाल विकास विभाग में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। आरोप है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पदों पर योग्य आवेदकों के बजाय अयोग्य आवेदकों की भर्ती की जा रही है, जिसमें रिश्वत की मांग की जा रही है।

एकीकृत बाल विकास परियोजना घंसौर की एक सहायिका ने दावा किया है कि वह आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ता बनने की पात्रता रखती है और उसे नियमानुसार प्राथमिकता प्राप्त होना था परंतु भ्रष्ट लिपिक को रिश्वत न देने के कारण उसे पदोन्नति से वंचित रख गया और अन्य आवेदिका से रिश्वत लेकर उसकी नियुक्ति की गयी है । पीडि़त आवेदिका ने जिला कलेक्टर को शिकायत की है कि उसे पदोन्नति देने के नाम पर रिश्वत की मांग की गई थी, लेकिन जब उसने रिश्वत नहीं दी, तो उसके आवेदन में छेड़छाड़ की गई और उसे अयोग्य ठहराया गया। इसके बजाय एक अयोग्य आवेदिका को नियुक्ति दी गई है।

पीडि़ता ने जिला कलेक्टर से न्याय की मांग करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस मामले में विभागीय अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध लग रही है, और जांच के बाद ही सच सामने आ पाएगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!