आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: कार से 6 पेटी विदेशी शराब सहित युवक गिरफ्तार
कलेक्टर शीतला पटले के निर्देशन में अवैध शराब तस्करी पर लगातार सख्ती
Seoni 11 December 2025
सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री शीतला पटले के नेतृत्व तथा जिला आबकारी अधिकारी विनोद खटीक के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने रविवार को एक मारुति वैगन आर कार से छः पेटी विदेशी शराब की स्मगलिंग करते एक युवक को दबोच लिया।
गश्त के दौरान मिली पुख्ता सूचना
आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि-
धारना क्षेत्र से लाल रंग की मारुति वैगन आर कार में अवैध शराब सिवनी या बरघाट की ओर लाई जा रही है। सूचना मिलते ही टीम सक्रिय हो गई और बरघाट की दिशा में त्वरित गश्त शुरू कर दी।

सेलुआ टोल नाका पर कार की घेराबंदी
टीम ने सेलुआ टोल नाका के समीप एमपी 04 सीएफ 6483 नंबर की कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान 6 पेटियों में रखी 72 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी मात्रा 54 बल्क लीटर पाई गई।
कौन-कौन सी शराब पकड़ी गई
जब्त शराब में शामिल—
-
24 बोतल – बकार्डी ब्लैक रम
-
12 बोतल – मैकडॉवेल No.1 रम
-
12 बोतल – रॉयल स्टैग व्हिस्की
-
12 बोतल – माइलस्टोन ब्लू व्हिस्की
-
12 बोतल – ऑफिसर्स च्वाइस व्हिस्की
कुल 72 बोतल विदेशी मदिरा, जिसकी कीमत कार सहित लगभग ₹2 लाख 10 हजार आंकी गई है।
तस्कर गिरफ्तार, कार सहित शराब जब्त
आबकारी विभाग ने मौके से आरोपी एहसान खान पिता शेख जमील (उम्र 32 वर्ष), निवासी वार्ड 15 अमानगंज, बरघाट को गिरफ्तार कर लिया।
उसके खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
कार्रवाई में शामिल टीम
इस कार्रवाई में—
प्रणय श्रीवास्तव (सहायक जिला आबकारी अधिकारी),
खुशबू प्रिया मरावी (आबकारी उपनिरीक्षक),
मुख्य आरक्षक तीरथ सिंह, आरक्षक लेखसिंह टेकाम,
आनंद मरावी,
संतराम मरावी, तथा मुकेश अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।



