केवलारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संयुक्त जुआ रेड में 11 आरोपी गिरफ्तार
11 लाख से अधिक का मशरूका जप्त, वाहन और मोबाइल भी जब्त
केवलारी पुलिस जुआ रेड : 11 आरोपी गिरफ्तार, 11 लाख से अधिक का मशरूका जप्त
Seoni, 14 June 2026
सिवनी यशो:- पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में जिले में जुआरियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत केवलारी एवं नैनपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दबिश देकर 11 आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया तथा मौके से 11 लाख रुपये से अधिक मूल्य का मशरूका जप्त किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी सिवनी आशीष भराडे के मार्गदर्शन में थाना केवलारी एवं थाना नैनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 13 जून 2026 की रात्रि लगभग 4:15 बजे मुखबिर सूचना पर कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने थाना केवलारी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम किमाची, चौकी छींदा के पास थावर नदी के सरहदी क्षेत्र में पोहप लाल साहू के खेत में दबिश दी। यहां 52 ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते 11 आरोपियों को पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:
नरेन्द्र रैकवार, आशीष ठाकुर, आशीष यादव, ब्रजेश भलावी, सीताराम ठाकुर, अनिल नंदा, नीरज सोनी, जयप्रकाश चक्रवर्ती, अरविंद भलावी, शेख रिजवान उर्फ गोलू खान तथा जय चारोली।
पूछताछ के दौरान आरोपी शेख रिजवान उर्फ गोलू खान ने बताया कि धर्मेन्द्र ठाकुर द्वारा जुआ खिलाने के लिए प्रेरित किया जाता था तथा खिलाड़ियों से ‘नाल’ काटकर अवैध रूप से धन अर्जित किया जाता था।
पुलिस ने मौके से यह सामग्री जप्त की:
52 ताश के पत्ते, नगद 1 लाख 13 हजार 240 रुपये, 13 मोबाइल फोन, एक टवेरा वाहन, पांच दोपहिया वाहन, एलईडी लाइट, एक्साइड बैटरी, वायर, तिरपाल एवं दरी। जप्त मशरूका का कुल अनुमानित मूल्य 11 लाख 5 हजार 240 रुपये बताया गया है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।
इन अधिकारियों की रही सराहनीय भूमिका
पूरी कार्रवाई में निरीक्षक प्रीतम सिंह तिलागाम, प्रधान आरक्षक देवीसिंह रघुवंशी, आरक्षक संजय देवगड़े, आरक्षक दुर्गेश पटेल, एसडीओपी नैनपुर श्री मनीष राज एवं थाना नैनपुर पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


