सिवनी पुलिस ने ट्रेस कर लौटाए 20 गुम मोबाइल, 4 लाख के फोन पाकर खिले आवेदकों के चेहरे
CEIR पोर्टल और तकनीकी सहायता से कोतवाली व लखनवाड़ा क्षेत्र के मोबाइल हुए बरामद
सिवनी पुलिस गुम मोबाइल बरामद- पुलिस ने ट्रेस कर लौटाए 20 गुम मोबाइल, 4 लाख के फोन मिले वापस
Seoni 07 June 2026
सिवनी यशो:- सिवनी पुलिस ने तकनीकी सजगता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए करीब 4 लाख मूल्य के 20 गुम मोबाइल फोन ट्रेस कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंपे।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई।
शनिवार को थाना कोतवाली में आयोजित कार्यक्रम में एसडीओपी सिवनी सचिन परते एवं थाना प्रभारी कोतवाली की उपस्थिति में आवेदकों को उनके मोबाइल लौटाए गए।
आवेदकों द्वारा दूरसंचार विभाग के CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता से मोबाइल ट्रेस किए।

बरामद किए गए मोबाइलों में थाना कोतवाली क्षेत्र के 16 एवं थाना लखनवाड़ा क्षेत्र के 4 मोबाइल शामिल हैं। पुलिस द्वारा मोबाइल वापस मिलने पर आवेदकों ने सिवनी पुलिस का आभार व्यक्त किया।
पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत CEIR पोर्टल या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं, जिससे तकनीकी माध्यम से त्वरित कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने कहा कि सिवनी पुलिस नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए तकनीक आधारित सेवाओं को लगातार मजबूत कर रही है।


