सिवनी की ग्राम पंचायत कलारबांकी में बड़ा बवाल: सरपंच–सरपंच पति पर 42,500 की हेराफेरी, पंचों से अभद्रता और धमकी के गंभीर आरोप
समस्त पंचों ने कलेक्टर से की शिकायत, कार्रवाई नहीं हुई तो सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
Seoni 18 December 2025
सिवनी यशो :- सिवनी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत कलारबांकी में सरपंच और सरपंच पति पर हेराफेरी, भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितता, अभद्रता और धमकी के गंभीर आरोप सामने आए हैं। पंचायत के समस्त पंचों और उपसरपंच ने जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपते हुए सरपंच श्रीमती पिंकी इनवाती एवं उनके पति वार्ड पंच भरत इनवाती को पद से पृथक करने की मांग की है।
42,500 रुपये की बाजार राशि पंचायत खाते में जमा नहीं होने का आरोप
शिकायत के अनुसार वर्ष 2025-26 के बैठकी बाजार ठेका की राशि में गंभीर हेराफेरी की गई। पंचों का आरोप है कि ठेकेदार के अधिकृत वसूलीकर्ता प्यारे खान से
-
35,000 नगद
-
7,500 फोन-पे
कुल 42,500 सरपंच/सरपंच पति को पंचायत खाते में जमा करने हेतु दिए गए, लेकिन आज दिनांक तक यह राशि पंचायत खाते में जमा नहीं की गई।
यह भी पढ़े :- कलारबांकी में बैठकी बाजार की राशि को लेकर बवाल
वसूलीकर्ता का लिखित कथन, पंच बने गवाह
इस मामले में वसूलीकर्ता प्यारे खान का लिखित कथन भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने पंचों व उपसरपंच की उपस्थिति में राशि देने की पुष्टि की है।
आरोप है कि सरपंच से कथन पर हस्ताक्षर करने को कहा गया, लेकिन उन्होंने हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया।
चप्पल उठाने और गाली-गलौज का आरोप
शिकायत में यह भी उल्लेख है कि कथन पर हस्ताक्षर को लेकर विवाद बढ़ने पर सरपंच द्वारा
-
पंचों पर आक्रोश
-
गाली-गलौज
-
चप्पल उठाकर मारने का प्रयास
किया गया। इसी दौरान सरपंच पति भरत इनवाती ने भी पंचों, उपसरपंच और सचिव से अभद्र भाषा में बात करते हुए धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
मनरेगा, नल-जल योजना और पंचायत सामग्री पर भी सवाल
ग्राम पंचायत कलारबांकी सरपंच और सरपंच पति पर हेराफेरी के गंभीर आरोप लगाते हुये पंचों ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि—
-
मनरेगा में फर्जी हाजिरी भरी जा रही है
-
फिंगर मशीन एक परिजन के घर रखी गई है
-
नल-जल योजना की वसूली रसीदों का हिसाब पंचायत में प्रस्तुत नहीं किया जा रहा
-
पंचायत की सामग्री (कंप्यूटर, प्रिंटर, एलसीडी, कूलर, फाइलें, एमबी, सीसी) निजी निवास पर रखी गई हैं
कार्रवाई नहीं हुई तो सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
शिकायत में स्पष्ट किया गया है कि-
यदि सरपंच और सरपंच पति के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई,
तो समस्त पंच एवं उपसरपंच सामूहिक रूप से अपने पद से इस्तीफा देंगे,
जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
दस्तावेज संलग्न
शिकायत के साथ—
-
ग्राम पंचायत बैठक दिनांक 10/12/2025 का प्रस्ताव
-
पंचों व उपसरपंच के हस्ताक्षर
-
वसूलीकर्ता का लिखित कथन
संलग्न किए गए हैं।
यह समाचार शिकायतकर्ताओं द्वारा दिए गए लिखित आवेदन, कथन एवं संलग्न दस्तावेजों पर आधारित है। आरोपों की पुष्टि संबंधित प्रशासनिक जांच के बाद ही होगी।
PDFGallery_20251215_204252


