WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
नरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

चुनाव के आखिरी दिन भाजपा प्रत्याशी राकेश पाल सिंह ने दिखाई ताकत

केवलारी यशो:- बुधवार 15 नवंबर को केवलारी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राकेश पाल सिंह प्रचार के अंतिम दिन पूरी ताकत झोंक दी। वह सुबह से ही चुनाव प्रचार के लिए निकल गए। केवलारी विधानसभा से सभी प्रमुख नगरों में उन्होंने चुनाव प्रचार किया। इस दौरान वह लाड़ली बहना योजना और किसान सम्मान निधि और किसान कल्याण योजना की बात करते हुए नजर आए। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने छापरा, केवलारी, पलारी कान्हीवाड़ा, उगली, धनौरा, में बाइक रैली निकाल कर लोगों से भाजपा पक्ष में वोट करने की अपील की। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी राकेश पाल सिंह ने छापरा रोड शो किया, इस अवसर पर भारी तादाद में मातृशक्ति उनके साथ मौजूद रही। उनके रोड शो में शामिल महिलाएं भाजपा का झंडा थामे नजर आई। साथ ही भारत माता की जय और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाती नजर आई। भाजपा प्रत्याशी राकेश पाल सिंह ने लोगों से कहा कि जब लोग वोट करने जाए तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज चौहान द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को ध्यान में रखें। लाड़ली बहना जैसी योजना से प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त कर रही है। साथ ही किसान कल्याण योजना और किसान सम्मान निधि से किसानों को भी आर्थिक रूप से सशक्त तो कर ही रही है राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी मातृशक्ति को मजबूती प्रदान कर रही है ।
भाजपा प्रत्याशी राकेश पाल सिंह के समर्थन में पलारी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पूरी एक जुटता के साथ बाइक रैली निकाल कर लोगों से आगामी 17 नवम्बर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कान्हीवाड़ा, धनौरा, उगली में भी भाजपा कार्यकर्ता सड़को पर निकले और लोगों से भाजपा के पक्ष में अधिकाधिक मतदान करने की अपील की। भाजपा कार्यकर्ता पूरे जोश में नजर आए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!