मध्यप्रदेशसिवनी
भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कांवरे ने किया निर्माणाधीन ‘अटल उद्यान’ का निरीक्षण
कार्य की गुणवत्ता व मानकों की समीक्षा, अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा स्थल का भी अवलोकन
बालाघाट यशो:- भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रामकिशोर नानो कांवरे ने बुधवार को भाजपा कार्यालय के समीप निर्माणाधीन अटल उद्यान का निरीक्षण किया। उन्होंने चल रहे कार्यों की गुणवत्ता, मापदंडों और कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की तथा निविदाकार को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने उद्यान में स्थापित की जाने वाली भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा हेतु चिन्हित स्थान और प्रस्तावित मंच का अवलोकन किया।
जिलाध्यक्ष कांवरे ने कहा कि अटल जी हमारे राष्ट्रपुरुष, गर्व और गौरव हैं। उनके पावन स्मरण में बन रहा अटल उद्यान जनआस्था का प्रतीक होगा। उन्होंने कहा—
“इस उद्यान और प्रतिमा स्थापना का कार्य सुव्यवस्थित हो, यह हम सबकी जिम्मेदारी है। इसे हम पूर्ण समर्पण के साथ पूरा करेंगे।”
निरीक्षण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
जिला उपाध्यक्ष मोनू पांडे,
जिला महामंत्री संजय मिश्रा,
मीडिया प्रभारी हेमेंद्र क्षीरसागर,
कार्यालय मंत्री सुमित यादव,
जितेन्द्र चौधरी, अजीत वैध,
भुवन रांहगडाले, खिमेन्द्र गौतम,
संतोष सिंगारे,
भाजयुमो नगर अध्यक्ष जैनेन्द्र कटरे,
मोनिल जैन, नवनीत नायडू,
अखिलेश चौरे,
सिद्धार्थ वाजपेई सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन।
प्रदेश सरकार ने 2600 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदने का निर्णय लिया