भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कांवरे के पिताजी शिवलाल कांवरे का देवलोक गमन – अपूरणीय क्षति पर सर्व समाज शोकाकुल
बघोली के मोक्षधाम में हुआ अंतिम संस्कार, पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन सहित जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि
Balaghat 10 November 2025
बालाघाट यशो:- जिला मुख्यालय से सटे ग्राम बघोली निवासी शिवलाल कांवरे का रविवार देर रात्रि बीमारी के चलते देवलोक गमन हो गया।
वे सहज, सरल, मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे।
9 अक्टूबर 1945 को एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे श्री कांवरे, ब्रह्मलीन समाजसेवी राजकुमार कांवरे और भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रामकिशोर (नानो) कांवरे के पूज्य पिताजी थे।

दिवंगत ने अपने पीछे पुत्र, पोते, पोतियों सहित भरा-पूरा परिवार शोकाकुल छोड़ दिया।
उनका अंतिम संस्कार ग्राम बघोली के मोक्षधाम में पूरे विधि-विधान से किया गया।
मुखाग्नि उनके पुत्र राजकुमार कांवरे एवं रामकिशोर कांवरे ने दी।
शोकसभा में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सर्व समाज के लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की और
ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को संबल देने की प्रार्थना की।
पूर्व केबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन,
सरदार पटेल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. दिवाकर सिंह,
मरार माली महासभा प्रदेश महामंत्री गजानंद पंचेश्वर,
राकेश पंचे व अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि-
“पूज्य बाबूजी का निधन हमारे लिए ही नहीं, समूचे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी सादगी, सौम्यता और
जनसरोकारिता सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।”
शोकसभा का संचालन भाजपा जिला महामंत्री डॉ. नरेंद्र भैरम, पूर्व सरपंच एवं मंडी सदस्य जितेन्द्र (जित्तु) चौधरी ने किया।
सर्व समाज ने नम आंखों से अंतिम दर्शन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।



