सत्ता के संरक्षण में भाजपा नेता भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी कर रहे है – जेपीएस तिवारी
राईस मिलर्स आशु अग्रवाल पर धान का गोलमाल करने एवं युवा मोर्चा नेता की गुंडागर्दी पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया
Seoni 22 March 2025
सिवनी यशो:- भाजपा और भ्रष्टाचार का चोली-दामन का साथ हो गया है एक दूसरे के बिना इनका गुजारा नही हो सकता, राष्ट्रीय स्तर, प्रदेश स्तर, जिला स्तर सब जगह भाजपा संगठन के पदो पर बैठे व्यक्ति देश को राष्ट्रवाद के नाम पर दोनो हाथो से लूटने का काम कर रहें है। सिवनी जिले में कोई ऐसा विभाग अछूता नहीं है जहॉ भाजपा के नेता अवैधानिक तरीके से वसूली, कमाई नही कर रहें है ऐसा प्रतीत हो रहा है कि देश, प्रदेश की जनता ने इन्हें सत्ता भ्रष्टाचार करने के लिये सौंपी है।
कांग्रेस प्रवक्ता जेपीएस तिवारी ने उक्ताशय के आरोप लगाते हुये प्रदेश को जारी विज्ञप्ति में कहा है कि जिला भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आशु अग्रवाल जो कि विगत कई दिनों से राईस मिलो के नाम से नेतागिरी कर गरीबो का अनाज (धान) का गोलमाल सत्ता की आड़़ में कर रहे थे, पिछले दिनों आर्थिक अनुसंधान ब्यूरो (ईओडब्लू) की टीम ने सिवनी के औद्योगिक क्षेत्र भुरकलखापा स्थित शकुंतला देवी राईस मिल में छापे मारी कर जांच प्रारंभ की, उक्त राईस मिल को सील कर दिया गया।
जिला कांग्रेस द्वारा कुछ दिन पूर्व विज्ञप्ति के माध्यम से यह बताया गया था कि सिवनी जिले की राईस मिलो में अधिकारियों और भाजपा नेताओं की मिली भगत से बडा खेल चल रहा है, सिवनी जिले की धान की उपज को राईस मिल मालिको द्वारा उच्चेदाम पर महाराष्ट्र भेजा जा रहा है और वही दूसरी ओर उत्तरप्रदेश और बिहार से गुणवत्ताहीन चॉवल बुलाकर विभाग को जमा किया जा रहा है। किन्तु सिवनी के संबंधित अधिकारियों ने इस बात पर बिलकुल ध्यान नही दिया क्यों कि यह भ्रष्टाचार भाजपा नेताओं के संरक्षण में चल रहा था। भाजपा में जो जितना भ्रष्टाचारी होगा, वह उतने ही बडे पदो से सुशोभित होगा ।
श्री तिवारी ने कहा कि अभी कुछ दिन पूर्व नगर में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकारणी सदस्य द्वारा घातक हथियारों से जनता नगर के एक युवक पर बेरहमी से जान लेवा हमला किया, इसके पूर्व में भी यह भाजपा का पदाधिकारी अपने आपको प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का खास बताकर पुलिस के बडे बडे अधिकारियों को चुनौती देते रहा है शांत सिवनी नगर की फिजा को खराब करने की कोशिस करते रहा है अधिकारी भी भाजपा नेता के दबाव में इस गुंडागर्दी करने वाले युवा नेता का चाहकर भी कुछ नही कर पाये,उल्टा अपने ही आरक्षक को लाईन अटैच कर दिया।
आशु अग्रवाल जैसे अनेक नेता जिन्हें भाजपा संगठन ने महत्वपूर्ण पद दिया है वह पद का दुरूपयोग कर भारी भ्रष्टाचार कर रहें है भाजपा नेताओं द्वारा इन पर कोई कार्यवाही नही की जाती और न ही इन्हे पार्टी से बाहर निकाला जाता, यही कारण है कि सत्ता के संरक्षण में इन भ्रष्टाचारी और गुंडागर्दी करने वाले तथाकथित भाजपा नेताओं के हौसले बुलंद है।
लाड़ली बहनों को अटल पेंशन योजना से छ: हजार रूपये प्रतिमाह मिलेगा – दिनेश राय मुनमुन





