भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी आज छिंदवाड़ा में, जिला बैठक और मंडल प्रवास से संगठन को देंगे नई दिशा
कोर ग्रुप की बैठक, जिला बैठक और मंडल प्रवास के जरिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर रहेगा फोकस
भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ सुमेर सिंह सोलंकी छिंदवाड़ा दौरा, संगठनात्मक गतिविधियों की करेंगे समीक्षा
Chhindwara 09 July 2026
छिंदवाड़ा यशो: – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं छिंदवाड़ा संभाग प्रभारी डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी शुक्रवार को एक दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। इस दौरान वे जिला बैठक, कोर ग्रुप की बैठक तथा मंडल प्रवास के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करेंगे।
भाजपा कार्यालय मंत्री भारत घई ने बताया कि डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी सुबह 8 बजे पांढुर्णा से छिंदवाड़ा के लिए रवाना होंगे।
यह भी पढ़े :- सांसद बंटी विवेक साहू की धार्मिक पदयात्रा का आठवां दिन पूरा, 242 किमी का सफर तय कर आज कटनी जिले में करेंगे प्रवेश
छिंदवाड़ा पहुंचने के बाद सुबह 11 बजे भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित नियमित मासिक जिला बैठक में शामिल होकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे।
बैठक में संगठन के जिला प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला तथा भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव भी उपस्थित रहेंगे और संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन देंगे।
यह भी पढ़े :-कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश सिंह यादव भाजपा में शामिल, हेमंत खंडेलवाल ने दिलाई सदस्यता
भाजपा के अनुसार प्रवास का मुख्य उद्देश्य विगत संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा, आगामी अभियानों की रणनीति तैयार करना तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाना है।
https://prsindia.org/mptrack/rajya-sabha/sumer-singh-solanki



