Fri, 23 Oct 2026 | 11:14:07 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
: किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा : किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा

कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम के बल पर भाजपा को मिलेगी बड़ी जीत - श्रीमती पारधी

कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम के बल पर भाजपा को मिलेगी बड़ी जीत - श्रीमती पारधी
शेयर करें:

कार्यकर्ताओं से परिचयात्क चर्चा करते हुये होटल बाहुबली में लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती पारधी ने विकास कार्यो को आगे बढ़ाने का दिलाया विश्वास

सिवनी यशो :- मै आपकी बेटी और बहु के रूप में आपके बीच आयी हूँ आपने सांसद प्रत्याशी के रूप में जिस सहजता और सरलता से मुझे स्वीकार किया है, स्नेह दिया है उसके लिये आपकी आभारी हूँ । यह मेेरे लिये परम सौभाग्य की बात है कि राममंदिर निर्माण के साथ राम राज्य की शुरूआत हो रही है और मुझे मोदी जैसे प्रधानमंत्री के साथ कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा । मै आपके बीच सांसद प्रत्याशी नहीं अपितु आपकी तरह ही एक कार्यकर्ता के रूप में आयी हूँ मुझे संगठन में सक्रिय रूप से कार्य करने का अवसर मिला है मैं कार्यकर्ताओं की भावना को समझती है आपकी मेहनत और परिश्रम के बल पर निश्चित ही भाजपा को सफलता मिलेगी । उक्ताशय की बात भाजपा सांसद प्रत्याशी श्रीमती भारती पारधी द्वारा आज स्थानीय बाहुबली होटल में कार्यकर्ताओं से परिचयात्मक चर्चा के बीच कही गयी । श्रीमती पारधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी गृहमंत्री अमित शाह और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा के द्वारा हमेशा ही कुछ नया किया जाता है, उनके इन्हीं कार्यो और प्रयासो से मुझे सहभागिता का अवसर मिलेगा । देश का विकास और मातृशक्ति का सम्मान हमारी विचारधारा में शामिल है । हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुँचा है तथा इन योजनाओं का हर घर में व्यापाक प्रभाव है । मेरा महिला मोर्चे की कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि वे अपने जनसंपर्क अभियान के माध्यम से घर घर तक पहुँचे निश्चित ही हमे लोगों का विश्वास और साथ मिलेगा ।

सांसद डाँ. बिसेन के प्रयास रहे सराहनीय, सिवनी विधायक के अथक प्रयासों से मिला मेडीकल

श्रीमती पारधी ने कहा कि एक सांसद के रूप में डां. ढालसिंह बिसेन द्वारा इस क्षेत्र के विकास के लिये अनेकों कार्य किये गये है हमें उनके कार्यो व प्रयासों की प्रशंसा करनी चाहिये जो कार्य होना शेष रह गये है उन्हें आगे बढाने और पूरा करने का मैं विश्वास दिलाती हूँ । इस क्षेत्र के विकास के लिये हमारे सम्मानीय विधायक दिनेश राय जी द्वारा निरंतर कार्य किये जा रहे है आज इस जिले में मेडीकल कालेज उनके इन्हीं प्रयासों का परिणाम है ।वे ऊर्जावान व सक्रिय है मेरे प्रत्याशी घोषित होने के पश्चात उन्होंने मुझे जिस तरह उन्होंने साथ दिया है उससे मुझे नई ऊर्जा मिली है । हमारे वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल जी से मेरा पुराना परिचय है वे अनुभवी एवं परिश्रमी कार्यकत्र्ता है इस क्षेत्र की जरूरतों को भली भांति जानते है मैं आप सभी कार्यकत्र्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर इस क्षेत्र के विकास के लिये पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करूंगी ।

घर घर हमारी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की है पहुँच

भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीाकांत अग्रवाल ने बताया कि, इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने कहा कि आज हमारे बीच संगठन के वरिष्ठ और अनुभवी कार्यकर्ताओं के साथ ही महिला मोर्चे की ऊर्जावान कार्यकर्ता मातृशक्ति के रूप में उपस्थित है । आज विचारधारा की बड़ी लड़ाई है देश तीव्रगति से विकास की ओर बढ़ रहा है ऐसे में हमें पूरे समर्पण और सक्रियता के साथ इस चुनाव में भाजपा की बड़ी विजय के लिये जुटना है । मेरा आप सभी आह्वान है कि जिस तरह हमने माननीय प्रह्लाद पटेल जी के पहले चुनाव में तन मन और धन से कार्य किया था उसी भावना के अनुरूप इस क्षेत्र में भाजपा ऐतिहासिक विजय दर्ज करानी है, इसके लिये आवश्यक है कि हम प्रत्येक मतदाता को मतदान केन्द्र तक पहुँचाने का संकल्प लें और कार्य में जुटे ।

अनके परिवारों से की सौजन्य भेंट

भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेद ने बताया कि श्रीमती पारधी आज जिले के वरिष्ठ पत्रकार व दैनिक दलसागर के संपादक दिवंगत प्रमोद शर्मा के परिवार से भेंट करने उनके निवास पर पहुँची, जहाँ उन्होंने उनके परिजनों से भेंटकर संवेदना व्यक्त की । इसके पूर्व इसके पूर्व श्रीमती पारधी पार्टी कार्यकर्ता  नरेन्द्र $गुड्डू ठाकुर, तरूण मुनिया टांक, पार्षद राजू यादव, निरंजन मिश्रा, प्रहलाद पटेल कोनियापार सहित अनेक पार्टी  कार्यकर्ताओं के निवास पहुँचकर भेंट व चर्चा की । श्री त्रिवेदी ने बताया कि बाहुबली होटल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश सनोडिया द्वारा अपने विचार रखे गये । कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर दक्षिण मंडल के अध्यक्ष अभिषेक दुबे द्वारा किया गया । इस दौरान प्रमुख रूप से आनंद शर्मा,गोपाल पवमें रुद्रदेव राहंडाले,सुरेश भांगरे, आशीष सोनी, रुक्मणी सनोडिया, अनीता राठौर, शारदा कश्यप, छाया बालेश्वर, अंजू तेलंग, निशान, रजनी मालवी, श्वेता मिश्रा, ज्योति राजपूत, दीपा सनोडिया, नेहा सेन, बृजेश सिंह राजपूत, योगेंद्र जैन, जसवंत सिंह, बघेल राधेश्याम यादव, श्याम मिलन पांडे , अमित पांडे, मनोज नामदेव, विनोद यादव ,अटल सिंह बघेल, पंकज जैन, अतुल जैन, संदीप चौरसिया, नितिन बघेल,सुनील साहू,दुर्गेश सोनी, नवल सोनी, राजा बघेल, रोहित साहू, आशु जैन, अंकुर अग्रवाल, , हेम बघेल,अंंचल चौरसिया, नरेश गिरी गोस्वामी, सतीश दुबे, कमल अग्रवाल, नवल सोनी, अतुल मिश्रा,अभिषेक बघेल,लकी शर्मा विपिन बघेल हेमंत टेमरे, हरिशंकर साहू,नशा नाग, नितेंद्र बघेल,नदीम खान, अतुल जैन, सुबोध जैन, संदीप चौरसिया,अनिल पटवा गरबा कमेटी विनोद यादव सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष